img-fluid

डेयरी दुकानों पर दबिश, वसूला जुर्माना, डेयरी प्रोडक्ट के लिए सैम्पल

July 11, 2026

जबलपुर। नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। नगर निगम द्वारा संभाग क्रमांक 3 एवं 4 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही नगर निगम मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोयल के द्वारा नगर निगम एवं खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यवाही की गयी।



  • कार्यवाही के दौरान निगम मजिस्ट्रेट श्री गोयल के साथ स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धर्मेन्द्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, एवं समस्त मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और स्वच्छता निरीक्षकों के साथ कार्यवाही की। इस कार्रवाई के तहत मिलावट की आशंका को दूर करने के लिए दूध और पनीर के सैंपल जब्त किए गए, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ऑन-द-स्पॉट जुर्माना भी लगाया गया। नागरिकों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र की प्रमुख डेयरी दुकानों नरेंद्र डेयरी, मदर डेयरी, पूजा डेयरी और न्यू पूजा डेयरी से दूध एवं पनीर के सैंपल जब्त किए गए। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि नागरिकों तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

    स्पॉट फाइन और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर कार्रवाई
    लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों को कड़ा संदेश देते हुए टीम ने मौके पर ही सख्त कदम उठाए। टीम ने मानकों की अनदेखी करने पर दो डेयरी संचालकों के खिलाफ 4,000 रुपये का स्पॉट फाइन किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए, दुकानों पर प्रतिबंधित सिंगल-यूज पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के समय मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद राव, वैभव तिवारी, टीम में सुपरवाइजर सहित अन्य निगम कर्मी उपस्थित रहे।

    Share:

  • हनुमानताल वार्ड में 87 लाख से होंगे विकास कार्य

    Sat Jul 11 , 2026
    गोविंदगंज स्कूल में बनेंगे नए अतिरिक्त कक्ष, क्षेत्र में रोड़-नाली का होगा निर्माण जबलपुर। नगर निगम द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधारने और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। हनुमानताल वार्ड के अंतर्गत नगर निगम गोविंदगंज स्कूल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण सहित वार्ड के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved