img-fluid

हनुमानताल वार्ड में 87 लाख से होंगे विकास कार्य

July 11, 2026

  • गोविंदगंज स्कूल में बनेंगे नए अतिरिक्त कक्ष, क्षेत्र में रोड़-नाली का होगा निर्माण

जबलपुर। नगर निगम द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधारने और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। हनुमानताल वार्ड के अंतर्गत नगर निगम गोविंदगंज स्कूल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में रोड और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। 87 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एमआईसी सदस्य विवेकराम सोनकर और डॉ. सुभाष तिवारी, पार्षद कविता रैकवार, प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्राओं एवं देवतुल्य नागरिक उपस्थित रहे।


  • भूमिपूजन के उपरांत क्षेत्रीय नागरिकों और छात्राओं को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा नगर निगम विद्यालय के बच्चों को एक बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक परिवेश प्रदान करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। आज हमारे निगम के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों को टक्कर दे रहे हैं। महापौर गुरुकुल के माध्यम से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष और नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को इंदौर की हवाई यात्रा कराई जाती है। प्रतिवर्ष बच्चों को मॉल में प्रेणात्मक फिल्में दिखाई जाती हैं और समर वैकेशन में नि:शुल्क खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोविंदगंज स्कूल में छात्राओं की बढ़ती संख्या और जगह की कमी को देखते हुए 4 नए आधुनिक कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत प्राचीन और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। यहाँ से पढ़कर निकलीं बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नए कक्षों के निर्माण से वर्तमान छात्राओं को और बेहतर माहौल मिलेगा, जिससे वे अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने शाला की प्रगति रिपोर्ट और छात्राओं की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिक रजनीकांत अग्रवाल, गोविंद रैकवार, संतोष लालवानी, राजेश ठाकुर, विजय यादव, राकेश अग्रवाल, आशा मिश्रा एवं नगर निगम विद्यालय के प्राचार्यगण राकेश जैन, दीप्ति शर्मा, रागनी गर्ग, कीर्ति परोहा आदि के साथ विद्यालय के शिक्षकगण ज्योति अग्रवाल, श्वेता जैन, मिनाक्षी रावत, दीपा पाण्डेय, श्रद्धा हजारी, स्वाती सराबगी आदि उपस्थित रहे।

    Share:

  • 'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता

    Sat Jul 11 , 2026
    दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव से पहले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है. इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज किया है. पुलिस के इस रवैये पर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved