
- कैट महिला विंग, जबलपुर चैप्टर का गठन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह
जबलपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति तथा राष्ट्रीय कन्वीनर श्रीमती सीमा सिंह चौहान के नेतृत्व में कैट महिला विंग, जबलपुर चैप्टर का विधिवत गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 90 से अधिक महिला उद्यमियों एवं प्रबुद्ध महिलाओं ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेते हुए महिला उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नम्रता भाटिया ने जिला अध्यक्ष, प्रतिभा जैन ने जिला उपाध्यक्ष, दिव्या डोडेजा ने जिला सचिव तथा सपना जैन ने जिला कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की साथ ही साथ एक्सपर्ट एडवाइजर कमिटी का भी गठन हुआ जिसमे एकता कालरा, सुषमा बजाज मंजीत चक्कल, नंदिनी भारील सुलेखा क्षत्रिय आदि ने शपथ ग्रहण की । संगठन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 14 विभिन्न विषय आधारित समितियों का गठन किया गया तथा अनेक समितियों के पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन भी संपन्न हुआ।
गठित प्रमुख समितियों में सदस्यता एवं समन्वय समिति, कौशल विकास एवं कार्यशाला समिति, फैशन, हस्तशिल्प एवं क्रिएटिव बिजनेस समिति सहित विभिन्न समितियाँ शामिल हैं। इनमें अनुपमा ठाकुर, मनीषा श्रीवास्तव पूनम चौहान, डॉ. रानी वैद्य, गीत गोगिया, साधना गोखलानी, डॉ रैना तिवारी, रूपाली गुप्ता बरसैंया, शिल्पा समइया एवं पिनाकिनी पांडे, सृष्टि तिवारी, डॉ. श्वेता जैन, रश्मि दुबे, स्वाति सोनी, सीमा गोयल, अमृशा देशमुख, अनुभूति बादशाह, शेफाली सिंह, श्वेता दासगुप्ता, शुभांगी शुक्ला, प्रिया उज्ज्वल सिंह, शिल्पा समैया, गीतिका राठौड़, दीपम, निधि गँगराड़े, भावना मनवानी सहित अनेक महिला उद्यमियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से देश के व्यापार एवं उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कैट महिला विंग महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करेगी। राष्ट्रीय कन्वीनर सीमा सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि जबलपुर चैप्टर मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में महिला उद्यमिता का एक आदर्श एवं प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरेगा।
कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, मप्र कैट फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान कैट जबलपुर अध्यक्ष राजीव बडेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, राजा सराफ, मदन अवस्थी, मनु शरत तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।