img-fluid

मात्र 7 साल के नाबलिग बेटे के बैंक खाते में पिता ने गबन के लाखों रुपए की राशि अंतरित की…!

July 18, 2026

  • अजूबा मामला.. शिक्षा विभाग के गबन का मामला

इन्दौर। शिक्षा विभाग में हाल ही में सामने आए करोड़ो के गबन मामले में अजूबा तथ्य सामने आया है जिसमें मात्र सात साल की उम्र वाले नाबालिग के नाम वाले बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि इस केस के एक आरोपी ने गबन की राशि को अंतरित करने के लिए अपने मात्र सात साल (तत्कालीन उम्र) के नाबलिग बेटे के बैंक खाते का दुरुपयोग किया। इस नाबालिग के बैंक खाते में कुल 33 मर्तबा करीब 8 लाख 93 हजार 938 रुपए की राशि अंतरित हुई।


  • पहला ट्रांजक्शन 2 अगस्त 2018 को हुआ तब नाबालिग की आयु मात्र 7 वर्ष, 7 माह 14 दिन की थी। अंतिम ट्रांजेक्शन एक जुलाई 2024 को हुआ तब इसकी उम्र 13 साल, 4 महीने 13 दिन थी। शिक्षा विभाग में हुई करोड़ों की गड़बड़ी की जांच कलेक्टर द्वारा कराई गई थी जिसमें विभाग के कई कर्मियों को सलंग्न पाए जाने के बाद एमजी रोड पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इसी में उक्त नाबालिग की भी उसके पिता के साथ आरोपी बनाया गया है। नाबालिग की ओर से अग्रिम जमानत का आवेदन जिला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस डायरी के अवलोकन के बाद उक्त नाबालिग की इस अपराध में प्रथम दृष्टया सीधे कोई प्रत्यक्ष भूमिका प्रकट ना होने पर एवं उसकी आयु 15 वर्ष की होने को दृष्टिगत रखते हुए अपर सत्र न्यायाधीश रूपम वेदी की कोर्ट ने उसका आवेदन मंजूर कर अग्रिम जमानत दे दी।

    Share:

  • ICC का पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर बड़ा एक्शन, डोपिंग उल्लंघन में निलंबन के साथ कई मैचों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी किए रद्द

    Sat Jul 18 , 2026
    नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी (ICC)) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) के खिलाफ एंटी-डोपिंग (Anti-Doping) नियमों के उल्लंघन के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। डोप परीक्षण (Doping Test) में प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के बाद खिलाड़ी द्वारा नियम उल्लंघन स्वीकार किए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved