img-fluid

अगले 6 महीने इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की कड़ी नजर, साढ़ेसाती में बरतनी होगी ये विशेष सावधानी

July 22, 2026

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में शनि देव (Lord Shani) को कर्मों के अनुसार फल देने वाला न्याय का देवता माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, इसलिए इनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। जब शनि किसी राशि से बारहवें, प्रथम और द्वितीय भाव से गुजरते हैं, तो उस अवधि को शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati ) कहा जाता है। यह समय व्यक्ति के धैर्य, कर्म, अनुशासन और निर्णय क्षमता की परीक्षा लेने वाला माना जाता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आने वाले छह महीनों में मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और रिश्तों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं इन राशियों पर साढ़ेसाती का क्या प्रभाव रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रारंभिक चरण चल रहा है। इस दौरान आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। अनियोजित खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं और कुछ लोगों पर कर्ज का दबाव भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द, आंखों की परेशानी, अनिद्रा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही से बचने की सलाह दी गई है। पंचांग के अनुसार, मेष राशि के जातकों को 31 मई 2032 को साढ़ेसाती से पूर्ण मुक्ति मिलेगी।


  • कुंभ राशि
    कुंभ राशि वालों पर इस समय साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातक साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे। इस अवधि में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। रुका हुआ धन मिलने में देरी हो सकती है या उधार दिया गया पैसा समय पर वापस नहीं मिल सकता। पारिवारिक और कार्यस्थल पर गलतफहमियों की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

    मीन राशि
    मीन राशि के जातकों पर फिलहाल साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे प्रभावी चरण चल रहा है। इस दौरान करियर और स्वास्थ्य दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। साझेदारी में कारोबार करने वालों के बीच मतभेद उभर सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से सीने से जुड़ी समस्याएं या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। साथ ही सामाजिक और पेशेवर जीवन में अपनी छवि तथा व्यवहार को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 अगस्त 2029 को मीन राशि के जातकों को साढ़ेसाती से पूरी तरह राहत मिलेगी।

    साढ़ेसाती के दौरान क्या करें?
    ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शनि का प्रभाव केवल कष्ट देने वाला नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति को अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी का महत्व भी सिखाता है। यदि इस दौरान धैर्य बनाए रखा जाए, खर्चों पर नियंत्रण रखा जाए, नियमित पूजा-पाठ किया जाए और जरूरतमंदों की सहायता की जाए, तो साढ़ेसाती के संभावित दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    Share:

  • NEET आंदोलन: राहुल गांधी की हिरासत के बाद कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर CJP का धरना जारी

    Wed Jul 22 , 2026
    नई दिल्ली। शिक्षा व्यवस्था और नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) से शुरू हुआ आंदोलन अब देशव्यापी स्वरूप ले चुका है। संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की हिरासत के बाद कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved