
भारतीय संस्कृति (Indian Culture) में कुंडली मिलान (Horoscope Matching) को वैवाहिक जीवन (Married life) की सफलता के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन असल सवाल यह है कि, कुंडली मिलान कैसे करें। ऐसे कौन से ऐप या फिर प्लेटफॉर्म हैं जो कुंडली मिलान के लिए बेस्ट माने जाते हैं। यहां हम आपको एस्ट्रोटॉक समेत ऐसे 5 ऐप्स के बारे में बताएंगे जो कुंडली मिलान के लिए भरोसेमंद माने जाते हैं।
कुंडली मिलान कैसे करें?
हिंदू धर्म में विवाह से पूर्व कुंडली मिलान के लिए अष्टकूट गुण मिलान प्रणाली का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में 8 प्रमुख कूटों के आधार पर वर-वधू के 36 गुण मिलाए जाते हैं। गुणों के आधार पर ही इस बात संकेत मिलता है कि, भविष्य में वैवाहिक जोड़े का जीवन, प्रेम, संतान और आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
कुंडली मिलान के लिए सबसे पहले वर और वधू दोनों का जन्म विवरण जुटाएं जैसे- सही जन्म तिथि,जन्म समय और जन्म स्थान। इन सामान्य जानकारियों के आधार पर कुंडली मिलान की जाती है और गुण मिलाए जाते हैं। 18 से कम अंक शुभ नहीं माने जाते हैं। 18-24 के बीच गुणों का मिलान मध्यम या स्वीकार्य होता है, 24-32 गुणों को बहुत अच्छा और 33-36 को उत्कृष्ट मिलान माना जाता है। कुंडली मिलान प्रक्रिया से न सिर्फ गुणों का पता चलता है बल्कि इससे कुंडली में मौजूद दोष और दशाओं के बारे में जाना जा सकता है। ऐस्ट्रोटॉक पर कुंडली मिलान की पूर्ण प्रक्रिया बताई गई है।
कुंडली मिलान के लिए 5 सबसे सटीक ऐप्स
1. एस्ट्रोटॉक (Astrotalk)
एस्ट्रोटॉक भारत का प्रसिद्ध ऑनलाइन ज्योतिषी प्लेटफॉर्म है। 122 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ यह भारत का ऐसा ऐप बन चुका है, जो कुंडली मिलान के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां कुछ ही सेकंड में कुंडली मिलान की सटीक और विस्तृत रिपोर्ट बनकर तैयार हो जाती है। साथ ही एस्ट्रोटॉक का इंटरफेस इतना आसान है कि, बिगनर्स से लेकर ज्योतिषी गणनाओं के जानकार सभी कुंडली रिपोर्ट को आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं।
एस्ट्रोटॉक पर 50 हजार से अधिक ज्योतिषियों का नेटवर्क है, जो कुंडली मिलान के लिए वैदिक गणना और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, दशा, योग और गोचर आदि का आकलन करते हैं, जिससे कि कुंडली मिलान रिपोर्ट की सटीकता काफी बढ़ जाती है। कुंडली मिलान में गुण कम होने या किसी प्रकार का दोष होने पर आप एस्ट्रोटॉक पर मौजूद ज्योतिषियों से चैट या कॉल के जरिए परामर्श भी ले सकते हैं। एस्ट्रोटॉक पर उपयोगकर्ताओं को 13 से अधिक भाषाओं में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ज्योतिषी से फ्री चैट या कॉल की सेवा 24/7 उपलब्ध होती है।
कुंडली मिलान के साथ ही यह प्लेटफॉर्म फ्री जन्म कुंडली बानने, राशिफल, पंचांग, टैरो कार्ड, हस्तरेखा, लव अनुकूलता और पूजा बुक कराने की सुविधा भी देता है। इसके साथ ही एस्ट्रोटॉक पर महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार से जुड़े लेख भी लिखे जाते हैं, जिससे आप पर्व तिथि, पूजा विधि, व्रत के नियम, महत्व और मुहूर्त आदि के बारे में जान सकते हैं।
2. प्रोकेरला (Prokerala)
कुंडली मिलान या अष्टकूट गुण मिलान के लिए प्रोकेरला भी जाना माना ऐप है, जो विस्तृत कुंडली मिलान रिपोर्ट के लिए इ्स्तेमाल किया जाता है। इस ऐप की सटीक वैदिक गणना, पारंपरिक अष्टकूट मिलान और उपयोगकर्ता के लिए अनुकूल इंटरफेस के कारण इसे पसंद किया जाता है। ऐस्ट्रोटॉक के बाद आप कुंडली मिलान के लिए इस ऐप को भी अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं।
3. एस्ट्रोसेज (AstroSage)
विस्तृत वैदिक गणना और तकनीकी रिपोर्ट के लिए ऑनलाइन ज्योतिषी प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में एस्ट्रोटॉक के बाद एस्ट्रोसेज की भी खास पहचान है। हालांकि कई बार जटिल और अधिक तकनीकी होने के कारण इस ऐप की कुंडली मिलान उन लोगों को आसानी से समझ नहीं आती, जिन्हें ज्योतिषीय गणनाओं का गहन ज्ञान नहीं है।
4. एस्ट्रोयोगी (Astroyogi)
एस्ट्रोयोगी को ज्योतिषी क्षेत्र में 25 साल के अधिक वर्ष हो चुके हैं और इसी के साथ यह ऐप भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। यहां कुंडली मिलान की प्रक्रिया आसान और वैदिक सिद्धांतों पर आधारित है। इस ऐप पर कुंडली मिलान की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। हालांकि कुंडली में किसी प्रकार का दोष या अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अतिरिक्त चार्ज करना होता है। कुंडली मिलान के लिए आप इस ऐप को भी अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं।
5. क्लिकएस्ट्रो (Clickastro)
यह प्लेटफॉर्म खासतौर से दक्षिण भारतीय ज्योतिष और विस्तृत व्यक्तिगत रिपोर्ट के लिए लोगों के बीच जाना जाता है। इसके साथ ही यह विभिन्न भाषाओं में भी कुंडली मिलान रिपोर्ट बनाने का विकल्प देता है। लेकिन इस ऐप की सबसे बड़ी कमी यह है कि, कुंडली मिलान में यदि प्रकार का दोष होने पर समाधान या परामर्श के लिए ज्योतिषी से कॉल या चैट करने की सुविधा नहीं दी जाती है।
6. इंस्टाएस्ट्रो (Instaastro)
कुंडली मिलान के लिए यदि आप किसी सरल, आधुनिक और आकर्षक इंटरफेस की तलाश में हैं तो इंस्टाएस्ट्रो आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर कुंडली मिलान के अलावा राशिफल और ज्योतिषियों से परामर्श की सुविधा भी मिलती है। लेकिन महंगे कंसल्टेशन के कारण यह हर उपयोगकर्ता के लिए बजट-फ्रेंडली नहीं हो सकता।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved