img-fluid

डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्‍यादा सेवन पड़ सकता है भारी, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

September 26, 2026

नई दिल्ली। दूध (Milk) पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है लेकिन कभी-कभी यही दूध आपके लीवर और किडनी के लिए खतरा बन सकता है। इसकी मुख्य वजह है दूध में होने वाली मिलावट। डॉक्टर्स के अनुसार, अगर लगातार दो सालों तक मिलावटी दूध या उसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए तो यह ना सिर्फ हमारे इंटेस्टाइन, लीवर और किडनी को डैमेज करता है बल्कि इससे हमें कई और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आप जरुरत से ज्यादा दूध पीते हैं तो इससे आपके शरीर में कई परेशानियां घर कर सकती हैं जिससे आपको आगे चलकर दिक्कतें होंगी। कई बार पेट फूलने (flatulence) की समस्या भी हो सकती है, साथ ही गैस से भी आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे में दूध का सेवन उतना ही करें, जिससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

एक अध्ययन के मुताबिक, बुजुर्ग लोगों में दूध और डेयरी उत्पादों के प्रतिदिन सेवन से कमजोरी और सरकोपेनिया का खतरा कम हो सकता है। इस अध्ययन में लोगों के स्वास्थ्य और पुरानी व गंभीर बीमारियों (हृदय संबंधी बीमारी, कैंसर इत्यादि) की रोकथाम में डेयरी उत्पादों के योगदान पर विश्वभर की वैज्ञानिक शोध सामग्री की समीक्षा की गई है।


  • हो सकती है बेचैनी, थकान और सुस्ती की समस्‍या
    अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स (dairy products) यूज करने से कई बार आपको मिचली, बेचैनी, थकान और सुस्ती की समस्या हो सकती है। इन प्रोडक्ट्स में ए1 कैसिइन मौजूद होता है, जो आंतों में सूजन पैदा करता और बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। दूध से एलर्जी का प्राथमिक उपचार दूध और दूध के उत्पादों का सेवन न करना है। ज्यादातर बच्चों में दूध से एलर्जी समय के साथ खुद खत्म हो जाती है। जिन बच्चों के साथ ऐसा नहीं होता उन्हें दूध से बने उत्पादों से बचने की आवश्यकता हो सकती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat Sep 26 , 2026
    26 सितंबर 2026 1. ऐसा कौन सा फल है , जिसके पेट में दांत होते हैं? उत्तर……अनार 2. छोटे से हैं मटकूदास, कपड़े पहने एक सौ पचास ? उत्तर…..प्याज 3. छोटा सा फकीर, जिसके पेट में लकीर? उत्तर……गेहूं
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved