img-fluid

शिकायतों पर जागा प्रशासन, बीपीसीएल तेवर और एचपी घाना पम्प में सीबीजी की जांच

July 22, 2026

जबलपुर। सीएनजी के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ कथित धोखाधड़ी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले के छह सीएनजी पंपों की जांच के लिए अलग-अलग जांच दल गठित किए हैं। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के छह सीएनजी पंपों की तथ्यात्मक जांच की जाएगी।


  • जांच दलों में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी तथा संबंधित ऑयल कंपनी के सेल्स अधिकारी को शामिल किया गया है। जिन पंपों की जांच की जाएगी उनमें रांझी स्थित आईओसीएल सीबीजी पंप, विजयनगर स्थित एचपीसीएल पंप, महाराजपुर स्थित बीपीसीएल पंप, अंधमुख बायपास स्थित एचपीसीएल पंप, तिलवारा स्थित एचपीसीएल पंप तथा तेवर स्थित बीपीसीएल पंप शामिल हैं। संबंधित जाँच अधिकारियों बीपीसीएल तेवर और एचपी घाना पंप में सीबीजी से सम्बंधित कारणों की जाँच की गई हैं। अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जांच दलों को शिकायत पत्र में वर्णित सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कर स्पष्ट अभिमत सहित तीन दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share:

  • अत्याचार से लडऩे महिलाओं की उच्च इच्छाशक्ति अति आवश्यक

    Wed Jul 22 , 2026
    महिला सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु चेरीताल में लगाई सुरक्षा चैपाल जबलपुर। संस्कृति और संस्कारों को सिखाने का काम घर पर मां करती हैं। अत्याचार और गुंडागर्दी, जुर्म से लडने किसी का इंतजार नहीं करना चाहिए स्वयं को आगे बढ़कर अपराध और अपराधियों का विरोध करना चाहिए। अपराध और अनाचार को रोकने मनोबल ऊंचा होना अति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved