img-fluid

पेपर लीक मामला: संजीव मुखिया को क्लीन चिट, CBI ने कहा- नहीं मिले सबूत

July 23, 2026

नई दिल्ली: नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने संजीव मुखिया को क्लीन चिट दे दी है. जांच एजेंसी ने कहा कि संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के खिलाफ जांच के दौरान ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे उसकी इस मामले में भूमिका साबित हो सके. एजेंसी ने कहा कि उसे जानबूझकर बचाए जाने की जो बातें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में कही जा रही हैं, वे पूरी तरह तथ्यहीन हैं.

CBI के मुताबिक, शुरुआत में बिहार पुलिस ने नीट-यूजी 2024 का प्रश्नपत्र चोरी होने का मामला दर्ज किया था. उस समय संजीव मुखिया का नाम FIR में इसलिए जोड़ा गया था क्योंकि वह पहले भी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और चोरी से जुड़े कुछ मामलों में आरोपी रह चुका था. बाद में यह मामला CBI को सौंप दिया गया. एजेंसी ने विस्तृत जांच के दौरान प्रश्नपत्र चोरी, उसके वितरण और उससे फायदा उठाने वाले सभी लोगों की पहचान की. इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ पटना की अदालत में कई चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं.


  • CBI का कहना है कि पूरी जांच के दौरान संजीव मुखिया के खिलाफ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि वह NEET-UG 2024 का प्रश्नपत्र चोरी करने या उसे बांटने की साजिश में शामिल था. जांच के दौरान संजीव मुखिया फरार था. बाद में बिहार पुलिस ने उसे दूसरे मामलों में गिरफ्तार किया. चूंकि उसका नाम NEET-UG मामले की FIR में भी था इसलिए CBI ने उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की.

    हालांकि, पूछताछ और जांच के बाद भी उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला इसलिए CBI ने इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की. एजेंसी ने बताया कि NEET-UG मामले में जमानत मिलने के बावजूद संजीव मुखिया अन्य मामलों में बिहार पुलिस की जांच के चलते न्यायिक हिरासत में रहा.

    CBI ने दोहराया कि NEET-UG 2024 पेपर चोरी मामले की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया गया है और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. एजेंसी के मुताबिक, संजीव मुखिया को जानबूझकर जांच से बाहर रखने का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है.

    Share:

  • खाली खजाना, हाथ में कटोरा! PAK ने अब कनाडा से ली 47 मिलियन डॉलर की भीख

    Thu Jul 23 , 2026
    डेस्क: आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान की तंगहाल आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है. कंगाली के दलदल में फंसे इस पड़ोसी मुल्क की फितरत एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गई है. सुपर पावर अमेरिका के सामने कटोरा लेकर खड़े रहने वाले पाकिस्तान ने अब कनाडा से भी आर्थिक मदद के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved