
सुबह तेज बारिश के बाद खुला मौसम, आज हल्की बौछारें तो कल फिर तेज बारिश की उम्मीद
इंदौर। शहर (Indore) में कल सुबह कुछ देर हुई तेज बारिश (Heavy rain) के बाद दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह के बाद कभी हलकी रिमझिम (Light rain) बारिश हुई तो कभी बादलों के बीच धूप निकलती रही। जिले में सबसे ज्यादा बारिश गौतमपुरा (Gautampura) में 1 इंच के रूप में रिकॉर्ड की गई। आज सुबह से भी शहर में धूप खिली है और मौसम साफ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सिर्फ हलकी बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि कल से एक बार फिर तेज बारिश की संभावना है।
बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। कल से दक्षिण दिशा से चल रही हवाओं की अधिकतम रफ्तार 22 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंची। इधर, जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का विवरण असमान रहा। गौतमपुरा में जहां 25.7 मिमी (1 इंच) बारिश हुई, वहीं देपालपुर में 13.5 मिमी (0.5 इंच), सांवेर और हातोद में 2.5-2.5 मिमी (0.1 इंच), महू में 2 मिमी (0.1 इंच) और इंदौर में सबसे कम 1.2 मिमी (0.05 इंच) बारिश दर्ज की गई। जिले में पिछले 24 घंटे में औसत 7.9 मिमी (0.3 इंच) वर्षा रिकॉर्ड की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved