img-fluid

इंदौर: जमीन धोखाधड़ी के मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस ने की पूछताछ

July 25, 2026

इंदौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से भूखंड धोखाधड़ी मामले में इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया, जहां जांच अधिकारियों ने जमीन के सौदों, कंपनी से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन को लेकर कई सवाल किए। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर संबंधित सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और किसी भी व्यक्ति को फिलहाल क्लीन चिट नहीं दी गई है।

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की जांच 9 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के तहत इरफान खान उर्फ गोलू चन्देरी और संजय कौशल की गिरफ्तारी के बाद मिले दस्तावेजों से आगे बढ़ी। जांच के दौरान जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े, प्रॉपर्टी कंपनियों की भूमिका और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों की पड़ताल की जा रही है। इसी सिलसिले में भरत पटवारी से विस्तृत पूछताछ की गई।


  • डीएसपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, शुभम वैली प्रोजेक्ट और उससे जुड़ी कंपनियों के दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कुछ साल पहले जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी कृष्णनायन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रहे थे। बाद में कंपनी में निदेशकों में बदलाव किया गया। जिसमें सुमित मंत्री और सुरेश पटेल के नाम जोड़े गए। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि जमीन के सौदों में किसकी क्या भूमिका रही और किन परिस्थितियों में लेनदेन हुए। इस मामले में पहले से ड्रग्स क्रिकेट सट्टा और ओनलाइन गेमिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। क्षेत्रीय डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जांच अभी जारी है और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी रावत का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

    Share:

  • भोपाल में खाकी हुई शर्मसार! 17 साल की नाबालिग से रेप मामले में 2 आरक्षक गिरफ्तार

    Sat Jul 25 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कानून व्यवस्था और खाकी की साख को तार-तार कर देने वाला बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। रक्षक ही भक्षक बनते हुए विशेष सशस्त्र बल SAF के दो जवानों ने 17 वर्षीय एक नाबालिग को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस वारदात में सबसे हैरान और विचलित कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved