img-fluid

इंदौर में घटे मतदाता, अब आंकड़ा 25 लाख पार

July 29, 2026

एसआईआर सर्वे के चलते लगभग 4 लाख नाम कटे थे, शहर के साथ-साथ जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पड़ गया असर

इंदौर। पिछले दिनों हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद इंदौर (Indore) जिले में लगभग 4 लाख मतदाता (4 lakh voters) घटे, जिसका असर यह हुआ कि जहां 28 लाख से अधिक मतदाताओं का अनुमान लगाया गया था, वह अब घटकर 25.8 लाख रह गए हैं। एसआईआर सर्वे के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने 24. 87 हजार मतदाताओं की जानकारी दी थी, यानी उसके बाद 20 से 25 हजार मतदाता बढ़े हैं। वहीं नगर निगम क्षेत्र में 16.61 लाख मतदाता हैं। अगले साल नगर निगम के चुनाव होना हैं। वहीं दावे-आपत्तियों के बाद कल अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।


  • आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जिले में नगर पालिकाओं और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण किया गया, जिसके चलते रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की भी नियुक्ति कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई। जिले के नगरीय निकायों के लिए 2436 मतदान केन्द्रों पर 375 प्राधिकृत कर्मचारियों और पंचायतों के लिए 1217 मतदान केन्द्रों पर 334 स्थानों पर दावे-आपत्ति केन्द्र बनाए गए, जहां 334 कर्मचारी नियुक्त किए गए। 15 मास्टर ट्रेनरों द्वारा इन्हें प्रशिक्षित किया गया और फिर प्रथम चरण के तहत 15 मई 2026 को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगरीय निकाय के वार्ड, ग्राम पंचायतों और अन्य निर्धारित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। द्वितीय चरण के तहत 15 मई से 25 जून के बीच केन्द्रों पर दावे-आपत्तियां ली गईं और उनके निराकरण के पश्चात 27 जुलाई को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगर पालिका, जनपद पंचायत और नगर परिषद के वार्डों के साथ-साथ अन्य निर्धारित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन करवाया गया, जिसके चलते इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों में 16 लाख 61 हजार 801 मतदाता फिलहाल हैं। वहीं नगर परिषद महू में 31535, मानपुर में 5893, राऊ में 30783, सांवेर में 12758, देपालपुर में 15220, गौतमपुरा में 11140, बेटमा में 13335, हातोद में 9193, इस तरह जिले के नगरीय निकायों में 1791658 मतदाता हो गए। वहीं जनपदवार निर्वाचन में इंदौर जनपद में 184598, महू में 205731, सांवेर में 168968, देपालपुर में 157226, इस तरह कुल 716523 मतदाता जनपद में मिले और नगरीय निकाय और पंचायतों में अब कुल मिलाकर 2508181 मतदाता हो गए हैं। हालांकि पूर्व में यह संख्या 28 लाख से अधिक थी, मगर एसआईआर सर्वे के चलते लगभग साढ़े 3 से 4 लाख नाम कम हो गए हैं।

    Share:

  • अब इंदौर में मिलेगा प्लास्टिक का गैस सिलेंडर

    Wed Jul 29 , 2026
    ऑर्डर देने के बाद 3 घंटे के अंदर हो जाएगा डिलीवर इंदौर। भारत सरकार (Government of India) द्वारा बनाई गई योजना के तहत अब इंदौर (Indore) में भी प्लास्टिक का गैस सिलेंडर (Plastic gas cylinders) मिलना शुरू हो जाएगा। यह गैस सिलेंडर 10 किलो का होगा और ऑर्डर देने के बाद 3 से 4 घंटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved