
5 लाख सेल्फी” लेने का लक्ष्य, नागरिक लेंगे सेग्रीगेसन वाली सेल्फी
इंदौर। महापौर (Mayor) श्री पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल (Commissioner Kshitij Singhal) के निर्देशानुसार स्वच्छता में देश का नेतृत्व करने वाला इंदौर (Indore) अब जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ” सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम, इंदौर अपनी स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, 6 प्रकार के पृथक कचरे के साथ 5 लाख “सेग्रीगेसन वाली सेल्फी” लेने का लक्ष्य लेकर ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 30 जुलाई को एकजुट होंगे।
स्वास्थ्य प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत इंदौर के सभी 85 वार्डों में नागरिकों के साथ-साथ सफाई मित्र, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालक एवं हेल्पर, स्वच्छता सहयोगी, स्वयंसेवी संस्थाएँ, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संगठन, रहवासी संघ तथा अन्य हितधारक गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणियों में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे।
नगर निगम के सभी घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों एवं निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। वार्ड एवं जोन स्तर पर नियुक्त अधिकारी- कर्मचारी सेल्फी अभियान का समन्वय करेंगे तथा प्राप्त सेल्फियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संकलन किया जाएगा।
इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास का उद्देश्य इंदौर की स्रोत पर कचरा पृथक्करण व्यवस्था को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना तथा यह संदेश देना है कि प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की शुरुआत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और नागरिक से होती है। कचरे का सही पृथक्करण ही उसके वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग को संभव बनाता है।
नगर निगम महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, स्वछता प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 30 जुलाई को अपने घर अथवा प्रतिष्ठान में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक अभियान में शामिल हों। इंदौर की स्वच्छता केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक, सफाई मित्र, वाहन चालक, हेल्पर और स्वच्छता सहयोगी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved