img-fluid

इंदौर सहित प्रदेशभर में 60 सांदीपनि विद्यालय शुरू

July 30, 2026

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्यों को 1 लाख रुपए की सम्मान राशि

इंदौर। प्रदेश (MP) में जो सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) बनवाए जा रहे हैं, उन्हें सांदीपनि विद्यालय (Sandipani Vidyalaya) नाम दिया गया है। इंदौर (Indore) सहित प्रदेश में 60 सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिली है। इनमें 39 स्कूल शिक्षा विभाग और 21 जनजाति कार्य विभाग के अधीन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल उज्जैन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जहां लगभग 600 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन किए, तो साथ ही धनवंतरि मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधार शिला भी रही। वहीं सभी शहरों में गीता भवन भी बनाए जा रहे हैं। इंदौर-उज्जैन मेट्रो पॉलिटन के विकास कार्य भी सिंहस्थ की तैयारियों के साथ जारी रहेंगे।


  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीते तीन वर्ष तक बोर्ड परीक्षाओं में लगातार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 6 प्राचार्यों को सांदीपनि अलंकरण से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में नव नियुक्त 7500 प्राथमिक शाला शिक्षकों में से 10 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर केंद्रित मिशन बुनियाद का शुभारंभ किया। यह मिशन प्रदेश के 8 जिलों के 500 शासकीय स्कूलों में चलाया जाएगा। इसमें कक्षा में 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को एआई से पर्सनली पढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वांग एवं श्रीकृष्ण विद्यांजलि नामक दो पुस्तिकाओं का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेशनल मीन्स कम मेरिट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भव्य गीता भवन बनाने का संकल्प लिया है। आज उज्जैन में गीता भवन का लोकार्पण नागरिकों के लिए कई प्रकार से सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह शिक्षा विभाग का गीता भवन है। नगर निगम और उज्जैन विकास प्राधिकरण के भी अलग-अलग गीता भवन बनाए जाएंगे। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के साथ ही इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास कार्य भी निरंतर जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों में नई भर्तियों की शुरुआत की है। विगत दो साल में पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का काम पूरा हुआ है। आज 3 संभागों के लगभग 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

    Share:

  • PoK में सत्ताधारी दल पर वोट चोरी का आरोप, कई बूथों पर 99% तक मतदान

    Thu Jul 30 , 2026
    लाहौर: पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हुए आम चुनावों में पार्टी की सभी सीटें कानूनी और संवैधानिक तरीकों से वापस पाने का संकल्प लिया है. बिलावल ने वोटिंग के पहले चरण में सत्ताधारी दल पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कथित धांधली की जांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved