
इंदौर। इंदौर (Indore) के बायपास स्थित कनाड़िया रोड चौराहे के पास अपोलो पार्क (Apollo Park) के बाहर चलती हुई कार (Car) में अचानक आग (Fire) लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved