img-fluid

MP: वर्दी की मर्यादा तार-तार, नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर किया तमाशा, कपड़े उतारे तो कभी गालियां देता दिखा

July 31, 2026

रायसेन। रायसेन जिले (Raisen district) में वर्दी का रुतबा और अनुशासन उस समय शर्मसार हो गया, जब रायसेन कोतवाली (Raisen Kotwali) में पदस्थ एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिला। घटना कोतवाली से महज एक किलोमीटर दूर स्थित शराब दुकान के सामने की है। नशे में चूर पुलिसकर्मी ने करीब आधे घंटे तक सार्वजनिक स्थान पर अभद्र हरकतें कीं। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम कोतवाली में तैनात ASI ओपी बरखड़े शराब पीकर दुकान से बाहर निकले। नशे में वह अपना संतुलन खो चुके थे। पहले तो उन्होंने दुकान के सामने ही अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद बीच सड़क पर बैठकर कपड़े उतारने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें टोका तो वह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वह सड़क किनारे लुढ़क गए और वहीं पड़े रहे। करीब आधे घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। राहगीर और दुकानदार तमाशबीन बने देखते रहे।


  • सड़क पर खुलेआम पेशाब भी की
    इस पूरे घटनाक्रम का किसी राहगीर ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में ही शराब के नशे में धुत नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह सड़क पर ही पेशाब करने लगा। वीडियो वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया। लोगों ने सवाल उठाए कि जिस पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अगर सार्वजनिक जगह पर इस तरह का व्यवहार करेगा तो कानून का राज कैसे बचेगा।

    जांच के निर्देश
    वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत आरक्षक को वहां से हटाया। उसे थाने लाकर हिरासत में लिया गया। आरोपी पुलिसकर्मी शराब के नशे में इतना धुत था कि वह अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पा रहा था। इस मामले में एसपी ने कोतवाली टीआई को जांच के निर्देश दिए हैं।

    विभाग की छवि धूमिल
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दी पहनकर इस तरह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। यह पुलिस विभाग की छवि को भी धूमिल करता है। शहर के बीचों-बीच कोतवाली के इतने पास इस तरह की घटना से लोग नाराज हैं। आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस से ही अनुशासन और कानून की उम्मीद की जाती है। अगर वर्दी वाले ही मर्यादा तोड़ेंगे तो फिर जनता किस पर भरोसा करेगी। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शराब दुकान के आसपास अक्सर इस तरह की हरकतें होती हैं, लेकिन वर्दीधारी का इस तरह सड़क पर गिरना पहली बार देखा गया है।

    Share:

  • Spielverluste steuerlich geltend machen: Legale Optionen in der Steuererklärung

    Fri Jul 31 , 2026
    Die vipluck erfahrung ist ein vielschichtiges Thema des Steuerrechts, das zahlreiche Steuerzahler betrifft. Dieser Artikel beleuchtet die gesetzlichen Grundlagen und erläutert, unter welchen Voraussetzungen Verluste aus Glücksspielaktivitäten geltend gemacht werden können. Fundamente der steuerlichen Behandlung von Spielverlusten Im deutschen Steuergesetzen werden Gewinne aus Gaming in der Regel nicht besteuert, da sie als zufällige Vermögensmehrung gelten. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved