img-fluid

मां ही बन गई कातिल… क्रूरता से की मासूम की हत्या, फिर पानी से भरे नीले ड्रम में फेंकी लाश

August 01, 2026

सीधी: जिस गोद में पनाह और हिफाजत की सबसे बड़ी उम्मीद होती है, जब वही कातिल बन जाए तो इंसानियत और रिश्तों पर से भरोसा उठने लगता है. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने ‘मां’ जैसे दुनिया के सबसे पवित्र शब्द को कलंकित कर दिया है. जिस घर में महज चार दिन पहले नन्हीं प्रिशा की किलकारी से खुशियां गूंजी थीं, वहां अब सन्नाटा और मातम है.

जिस मासूम ने अभी ठीक से आंखें खोलकर दुनिया को देखा भी नहीं था, उसकी अपनी ही जन्मदात्री ने क्रूरता से हत्या कर दी. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब हत्या के बाद मासूम की लाश को घर के सामने पानी से भरे नीले ड्रम में फेंक दिया गया. मामले का खुलासा होने पर पुलिस जांच में जब सच सामने आया, तो हर किसी की रूह कांप गई. एक मां का यह खौफनाक और बेरहम चेहरा न केवल कानून के लिए चुनौती है, बल्कि समाज और ममता के रिश्ते पर कभी न मिटने वाला एक गहरा दाग भी छोड़ गया है.

दरअसल, यह पूरा मामला सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी-820 का है. यहां रहने वाले पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में एक बच्ची को जन्म दिया था. परिवार ने उसका नाम प्रिशा रखा. 28 जुलाई को डॉक्टरों ने मां और बच्ची दोनों को स्वस्थ बताकर अस्पताल से छुट्टी दे दी. घर लौटने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी.


  • 30 जुलाई की सुबह घर के सामने रखे पानी से भरे नीले ड्रम में प्रिशा का शव मिलने से परिवार और गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में ही अधिकारियों को मामला सामान्य हादसा नहीं लगा, क्योंकि जिस ड्रम में बच्ची मिली उसका ढक्कन बंद था. पांच दिन की नवजात का खुद वहां तक पहुंचना संभव नहीं था. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की. मृतका की मां, बड़ी मां, बुआ और अन्य परिजनों के बयान लिए गए.

    जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ. पूछताछ आगे बढ़ी तो मामला पूरी तरह साफ हो गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी मां सोनू पटेल नवजात बेटी के जन्म के बाद मानसिक तनाव में थी. उसे बच्ची के पालन-पोषण और भविष्य को लेकर चिंता सता रही थी. इसी मानसिक स्थिति में उसने 30 जुलाई की सुबह करीब 9:20 बजे मासूम को पानी से भरे ड्रम में डुबो दिया. घटना को छिपाने के लिए उसने ड्रम का ढक्कन भी बंद कर दिया, ताकि किसी को तुरंत शक न हो.

    जांच में यह भी सामने आया कि प्रिशा परिवार की दूसरी बेटी थी. उसकी बड़ी बहन की उम्र करीब दो वर्ष है. वहीं, पिता के बड़े भाई की भी दो बेटियां हैं. संयुक्त परिवार में प्रिशा चौथी बेटी थी. पुलिस ने इस पारिवारिक परिस्थिति को भी जांच के दौरान महत्वपूर्ण बिंदु माना. हालांकि, मामले की विस्तृत विवेचना अभी जारी है. चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर नवजात की मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है.

    Share:

  • मंत्री के सामने ही डाटा ऑपेरटर ने मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत, कर्मचारी सस्पेंड

    Sat Aug 1 , 2026
    पटना। बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के दावों के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सरकारी महकमों में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। एक जनता दरबार/समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री जी के सामने ही एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने काम कराने के एवज में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved