img-fluid

सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, बोले- छात्रों से खुद माफी मांगें PM मोदी

August 01, 2026

नई दिल्ली: लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नीट पेपर लीक को लेकर सुसाइड करने वाले बच्चों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिजनों के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. राहुल गांधी ने लिखा कि माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने के दुख से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा.

अपने एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि ‘हर युवा की मौत के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जिसका दर्द कभी खत्म नहीं होता. इसके साथ ही हमारी टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं. पेपर लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं और सालों की तैयारी एक ही रात में बर्बाद हो जाती है. हमारे छात्रों से कहा जाता है कि वे ईमानदारी से मेहनत करें, लेकिन जिस सिस्टम में वे मेहनत कर रहे हैं, वही उनके साथ ईमानदार नहीं है.’ उन्होंने प्रधानमंत्री के वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री छात्रों को ‘माफ करने’ की बात कर रहे हैं.


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने न तो किसी ऐसे माता-पिता से मुलाकात की है, जिन्होंने अपने बच्चे को खोया है और न ही किसी ऐसे छात्र के साथ बैठे हैं, जिसका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो गया. उन्होंने कहा कि भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए.

    प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए
    राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि अपने बच्चों को खो चुके माता-पिता के आंसू और उनका विलाप, इससे बड़ा दुख और कुछ नहीं हो सकता. यह दुख उनके साथ हमेशा रहेगा और इसके साथ ही इस टूटी और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएं और एक पल में बर्बाद हो जाती सालों की तैयारी के बीच छात्रों से ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है, लेकिन जिस सिस्टम में वे मेहनत कर रहे हैं, वही खुद ईमानदार नहीं है. इसके बावजूद प्रधानमंत्री छात्रों को ‘माफ करने’ की बात कर रहे हैं.

    राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने किसी ऐसे परिवार से मुलाकात की है, जिसने अपने बच्चे को खो दिया? या फिर उन लोगों से मिले हैं, जिनकी पूरी जमा-पूंजी, जिंदगी, समय और सपने पेपर लीक की वजह से छिन गए? उन्होंने इसका जवाब ‘नहीं’ देते हुए कहा कि भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं है. मोदी जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए.

    चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी
    इस बीच राहुल गांधी चेन्नई पहुंच गए हैं. वे आज तमिलनाडु कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे.

    Share:

  • प्रेमी ने बच्चों को साथ रखने से किया इनकार, मां ने 6 माह के बेटे को नाले में फेंककर मार डाला

    Sat Aug 1 , 2026
    मेरठ: मेरठ (Meerut) के नौचंदी थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को वैशाली कॉलोनी के पास नाले में मिले छह माह के बच्चे के शव की पहचान अब हो गई है. पुलिस के मुताबिक, मृतक मासूम सहारनपुर निवासी इमरान का बेटा समीर था. इस मामले का खुलासा करते हुए नौचंदी पुलिस ने बच्चे की मां शबाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved