img-fluid

Datia Bye Election Result: मतगणना के बीच PCC कार्यालय में बंटने लगी मिठाई, कांग्रेस प्रत्याशी आगे

August 03, 2026

भोपाल। दतिया (Datia) विधानसभा उपचुनाव (Bye Election) की मतगणना (Vote Counting) में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) की लगातार बढ़त से राजधानी भोपाल (Bhopal) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। घनश्याम सिंह के निर्णायक बढ़त बनाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई, जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस की जीत का भरोसा व्यक्त किया।

सुबह से मतगणना के रुझानों पर नजर रखे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जैसे ही सातवें राउंड के बाद बढ़त की खबर सुनी, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मिठाइयां बांटनी शुरू कर दीं। कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ और ‘घनश्याम सिंह जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


  • प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि शुरुआती रुझानों से ही स्पष्ट हो गया था कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगभग 10 हजार वोटों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा सरकार के कामकाज पर अपना फैसला सुना दिया है।

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया में व्यापारी, किसान, महिलाएं, युवा, दलित और आदिवासी भाजपा सरकार से नाराज थे। जनता ने अपने मत के जरिए सरकार को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं और अंतिम परिणाम भी कांग्रेस की जीत के रूप में सामने आएगा। सिंघार ने कहा कि यह केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाला जनादेश है। जनता का रुझान स्पष्ट दिखाई दे रहा है और कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

    पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के पार्टी से निष्कासन के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि यह फैसला स्थानीय प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शिकायत के आधार पर संगठन ने लिया है। यह पूरी तरह पार्टी का आंतरिक निर्णय है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा चुनाव हारती है तो क्या वह भी अपने नेताओं पर कार्रवाई करेगी?

    Share:

  • प्रस्तावित उमरना- रोहलखुर्द रेललाईन में बदलाव के संकेत

    Mon Aug 3 , 2026
    नए संभावित मार्ग में दो से तीन किमी बढ़ सकते है बदलाव पर वर्तमान प्रभावितों को तो राहत मिलेगी पर नए प्रभावित आयेंगे सामने नागदा (प्रफुल्ल शुक्ला)। प्रस्तावित उमरना-रोहलखुर्द रेललाईन का सत्तापक्ष और विपक्ष सहित प्रभावितों के जबर्दस्त विरोध के चलते मार्ग में बदलाव के संकेत मिले है। सूत्रों की माने तो रेल विभाग वैकल्पिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved