img-fluid

रेलवे स्टेशन पर आज यात्रियों की चैकिंग..लाईन में खड़े दिखे लोग

August 03, 2026

  • भीड़ बढ़ते ही जीआरपी ने चलाया चैकिंग अभियान-सोमवार को देखते हुए भी सतर्कता

उज्जैन। सावन के पहले सोमवार पर सवारी श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चैकिंग अभियान आज सुबह शुरू किया।


  • जीआरपी थाना प्रभारी एस. के गुप्ता की मौजूदगी में आज सुबह पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा यात्रियों के सामान तलाशी ली। वहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर घूमने वाले संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस जवानों ने तलाशी के दौरान बेवजह स्टेशन पर घूमने वालों को बाहर भगाया, वहीं ट्रेन डिब्बों में भी चढ़कर संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने स्टेशन परिसर में सख्ती के साथ जांच की, वहीं ट्रेन के कोच में भी यात्रियों के सामान की तलाशी ली। सुबह पुलिस की चैकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध दिखाई दिया, पुलिस जवान उसे रोककर पूछताछ करते नजर आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि सावन का पहला सोमवार होने के चलते रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ है और चोर-उठाईगिरों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान पुलिस ने प्लेटफार्म, फूड प्लाजा, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग,मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, पार्किंग एरिया, अस्थाई होल्डिंग एरिया, ऑटो स्टैंड एवं आने जाने वाली ट्रेनों में जांच की।

    Share:

  • NDA की 'मंगल मिलन' बैठक 4 अगस्त को होगी, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र

    Mon Aug 3 , 2026
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ मंगलवार आयोजित की जाएगी। इसको लेकर भाजपा संसदीय दल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। भाजपा संसदीय दल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक, ‘मंगल-मिलन,’ 4 अगस्त (मंगलवार) को सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved