img-fluid

WhatsApp ने कई यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक, भारत में भी असर, Meta ने बताई वजह

August 04, 2026

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के कई यूजर्स को सोमवार शाम अचानक अपने अकाउंट ब्लॉक (Account Blocked) होने की समस्या का सामना करना पड़ा। भारत के भी कई यूजर्स ने सोशल मीडिया (Social Media) पर दावा किया कि उनके अकाउंट को बिना किसी पूर्व सूचना के ‘अंडर रिव्यू’ में डाल दिया गया, जिससे वे करीब 24 घंटे तक ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सके।

यूजर्स के अनुसार, यह समस्या सोमवार शाम करीब 8 बजे से सामने आनी शुरू हुई। प्रभावित लोगों ने बताया कि उनके अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए और वे न तो संदेश भेज पा रहे थे और न ही प्राप्त कर पा रहे थे।

Meta ने क्या कहा?
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए Meta के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी लगातार उन लोगों पर कार्रवाई करती है जो WhatsApp का गलत इस्तेमाल करते हैं। सुरक्षा और अन्य यूजर्स की सुरक्षा बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों वाले अकाउंट की जांच की जाती है। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ मामलों में गलती से सामान्य यूजर्स के अकाउंट भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे मामलों में समीक्षा पूरी होने के बाद अकाउंट को जल्द से जल्द दोबारा सक्रिय कर दिया जाता है।


  • यूजर्स को मिला यह संदेश
    प्रभावित यूजर्स के WhatsApp पर एक नोटिफिकेशन दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि उनके अकाउंट की समीक्षा की जा रही है। संदेश के अनुसार, कंपनी अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन किया गया है। साथ ही बताया गया कि 24 घंटे के भीतर समीक्षा पूरी कर जवाब दिया जाएगा। मैसेज में अधिक जानकारी के लिए लिंक भी दिया गया था और यूजर्स से जिम्मेदारी के साथ WhatsApp इस्तेमाल करने की अपील की गई।

    सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी
    अकाउंट ब्लॉक होने के बाद कई यूजर्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी परेशानी साझा की। कुछ लोगों ने कहा कि वे केवल आधिकारिक WhatsApp ऐप का इस्तेमाल करते हैं और उनका निजी व पेशेवर काम पूरी तरह इसी प्लेटफॉर्म पर निर्भर है। ऐसे में बिना किसी चेतावनी के अकाउंट ब्लॉक होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल Meta का कहना है कि जिन अकाउंट्स पर गलती से कार्रवाई हुई है, उनकी समीक्षा पूरी होने के बाद उन्हें जल्द बहाल किया जाएगा।

    Share:

  • ग्रेटर नोएडा: चिप फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

    Tue Aug 4 , 2026
    ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी (privately company) में भीषण आग (Massive fire) लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग बुझाने के दौरान कंपनी की दीवार और लोहे का बीम गिरने से पांच फायरकर्मी (firefighters) गंभीर रूप से घायल हो गए, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved