img-fluid

इस वजह से ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल ने भरी हामी

August 04, 2026

डेस्क: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसे काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. कहीं कपड़ों को लेकर, कहीं कास्टिंग को लेकर तो कहीं वजह VFX है. हाल ही में जो फिल्म का ट्रेलर आया था, उसमें कई एक्टर्स का फर्स्ट लुक देखने को मिला है. जिसमें से रकुल प्रीत सिंह भी एक हैं, जो पिक्चर में शूपर्णखा का किरदार निभा रही हैं. हालांकि, उनका लुक देखने के बाद लोगों का कहना था कि इतनी स्टाइलिश कभी शूपर्णखा थी क्या? खैर, इस रोल के लिए क्यों रकुल प्रीत सिंह ने हामी भरी थी? अब खुद ही इस बात का खुलासा कर दिया है.वो कहती हैं-” जिस बात ने मुझे शूपर्णखा के लिए हां कहने पर मजबूर किया, वो थी उसकी कॉम्प्लेक्सिटी.”

रणबीर कपूर की ‘रामायण‘ में रकुल प्रीत सिंह को शूपर्णखा के रोल में देखकर उनके फैन्स खुश हो गए हैं. साथ ही एक्ट्रेस की काफी तारीफ हो रही है कि उन्होंने इस अलग किरदार को चुना है. हालांकि, यह चैलेंजिंग रोल है, जिसकी वजह से रकुल प्रीत सिंह ने इस किरदार के लिए हामी भरी हैं. अब फाइनली रकुल प्रीत सिंह ने क्या कुछ कहा है? जान लीजिए.


  • हाल ही में एक फैन के प्यार भरे लेटर ने ‘रामायण’ को अब तक के सबसे रिवीलिंग एक्टर मोमेंट्स में से एक दिया. रकुल प्रीत सिंह ने X (ट्विटर) पर जवाब दिया- जब एक फैन ने उनकी तारीफ की. साथ ही कहा कि रकुल ने इमोशनल और कहानी में गहराई वाला रोल चुना है. और उन्होंने रामायण की एक ऐसी महिला का रोल किया, जिसके बारे में अक्सर कैरेक्टर से ज्यादा नतीजों पर बात होती है. X पर रकुल के जवाब से यह साफ हो गया कि शूपर्णखा का यह लेयर्ड मतलब ही उन्हें अपनी ओर खींच रहा था.

    इसे लेकर रकुल ने लिखा कि- ” इस खूबसूरत लेटर के लिए धन्यवाद. जिस बात ने मुझे शूपर्णखा के लिए हां कहने पर मजबूर किया, वही बात आपने बताई, उसकी कॉम्प्लेक्सिटी. इतिहास अक्सर उसे एक पल के लिए याद करता है, लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है. एक एक्टर के तौर पर, जो रोल सोच को चुनौती देते हैं. वो सबसे रोमांचक होते हैं. मुझे उम्मीद है कि जब रामायण आएगी तो दर्शक उसे खुले दिमाग से देखेंगे.”

    हालांकि, देखना होगा कि एक्ट्रेस इस रोल को किस तरह निभाती हैं और जिस वजह से उन्होंने इस रोल के लिए हामी भरी है, उससे लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं.

    Share:

  • उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं को लगाई फटकार, अभिजीत दीपके का उदाहरण देकर गुटबाजी पर जताई नाराजगी

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्ली । महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) की एक संगठनात्मक बैठक के दौरान पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (UddhavThackeray) का कड़ा रुख चर्चा का विषय बन गया। ठाणे-कल्याण क्षेत्र के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने नेताओं की आपसी गुटबाजी और पदों को लेकर चल रहे विवाद पर नाराजगी जाहिर की। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved