img-fluid

MP: वायुसेना में चयनित युवक की गला घोंटकर हत्या, ट्रेनिंग पर जाने से पहले दिया साजिश को अंजाम

August 04, 2026

बैतूल। बैतूल जिले (Betul district) के आठनेर थाना क्षेत्र (Athner police station area) के ग्राम पुसली में एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार युवक की हत्या कथित रूप से संपत्ति विवाद, पुरानी रंजिश और पूर्व नियोजित साजिश के चलते की गई। मृतक का भारतीय वायुसेना में चयन हो चुका था और वह अगले दिन प्रशिक्षण के लिए रवाना होने वाला था।

पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को मृतक मोहित गलफट के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन खेत के पास उसके जूते और मोबाइल संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एसडीआरएफ की मदद से खेत के एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया।

शव के गले में तार लिपटा मिला और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर विशेष जांच दल गठित किया गया। घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया।


  • जांच में सामने आया कि मृतक की बहन के प्रेम विवाह के बाद परिवार की कृषि भूमि को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। वहीं गांव में खेत, सिंचाई और अन्य मुद्दों को लेकर भी लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार इन्हीं कारणों से आरोपियों ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को यह जानकारी भी मिल गई थी कि मोहित का चयन भारतीय वायुसेना में हो चुका है और वह जल्द ही प्रशिक्षण के लिए जाने वाला है। इसके बाद हत्या की योजना को तत्काल अंजाम देने का निर्णय लिया गया।

    पुलिस जांच के मुताबिक 25 जुलाई की रात मोहित गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान परिचितों ने उसे दूसरे मंदिर चलने का बहाना बनाकर खेत की ओर बुलाया। वहां पहले से मौजूद आरोपी और अन्य साथियों ने तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर खेत के कुएं में फेंक दिया गया।

    आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के जूते और अन्य सामान अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए गए। हालांकि घटनास्थल से मिले तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने इस मामले में संजय उर्फ पिंटिया गलफट, आकाश गलफट और राजा मस्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

    Share:

  • कॉमनवेल्थ गेम्स से बॉक्सर गायब, होटल में छोड़ा पासपोर्ट, घिरा फेडरेशन

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्ली: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स (Glasgow Commonwealth Games) के खत्म होते ही पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरतुल्लाह (Pakistani boxer Qudratullah) के टीम होटल से गायब होने की खबर ने बड़ा झटका दिया है. कुदरतुल्लाह के गायब होने के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन एक बार फिर जांच और सवालों के घेरे में है. यह मामला इसलिए भी अहम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved