img-fluid

MP: पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फांसी लगाने की सूचना पर घर पहुंची थी पुलिस

August 04, 2026

विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) के शमशाबाद से एक दिल दहला देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। 1 अगस्त को हुई इस हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि 30 वर्षीय खुशबुन खातून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूछताछ शुरू कर दी। 3 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है।


  • आरोपी सिद्दीकी की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या करना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved