img-fluid

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने के बाहर जुटे DMK समर्थक

August 04, 2026

नई दिल्ली: तामिलनाडु (Tamil Nadu) के तंजावुर में कावेरी जल अधिकारों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को भाषण के दौरान समर्थकों द्वारा तृषा के नारे लगाने पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद टीवीके (TVK) ने तंजावुर में पुलिस शिकायत और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने डीएमके नेता को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, हाईकोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के बाद उन्हें आज ही रिहा करने का आदेश दिया है.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें तंजावुर दक्षिण पुलिस स्टेशन ले जा रही थी, लेकिन थाने के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा होने के बाद पुलिस उदयनिधि को लगभग 21 किलोमीटर दूर सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन ले गई. इस दौरान पुलिस स्टेशन पहुंचने पर उदयनिधि ने वाहन से बाहर निकलने से इनकार कर दिया. उन्होंने तर्क दिया कि सेंगीपट्टी वह पुलिस स्टेशन नहीं है, जिसका उल्लेख अदालत के समक्ष किया गया था.

हालांकि, बाद में वह पुलिस के साथ वैन से बाहर आ गए. इसी दौरान बड़ी संख्या में थाने के बाहर एकत्र हुए डीएमके कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की के दौरान कुछ समर्थक घायल हो गए. वहीं, पुलिस ने थाने के बाहर पहुंचे डीएमके समर्थकों को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.


  • डीएमके सांसद ने किया विरोध
    इसी बीच डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में आलोचना बर्दाश्त नहीं की जाती. आलोचना के प्रति असहिष्णुता है. जब एम.के. स्टालिन मुख्यमंत्री थे, तब उनकी अत्यधिक आलोचना हुई, लेकिन हमने इसे बर्दाश्त किया. वहीं, बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक रैलियों में इस तरह के अश्लील मजाक स्वीकार्य नहीं हैं.

    क्या है मामला
    उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की. इसी दौरान भीड़ ने तृषा, तृषा के नारे लगाने शुरू कर दिए. कहा जा रहा है कि इसी दौरान स्टालिन ने भीड़ से पूछा कि वह तृषा के नारे क्यों लगा रहे हैं और इस दौरान द्विअर्थी बयान दिया और अभद्र इशारा किया.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved