
नई दिल्ली। फ्रांस (France) के सहयोग से भारत (India) में ही 94 राफेल लड़ाकू विमान (94 Rafale fighter jets) बनाए जाएंगे। वही भारत (India) चीन (China) और पाकिस्तान {Pakistan) से सटी दुर्गम सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए भारत 20 हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन खरीदेगा।
भारत द्वारा 114 राफेल एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। इनमें से 94 भारत में ही बनेंगे। इसके लिए दोनों देशों के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपए की डील संभावित है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ढाई हजार से अधिक ड्रोन खरीदने की तैयारी में है, जिससे सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात जवानों तक राशन, हथियार और जीवनरक्षक दवाइयां तेजी और आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी।
तीन श्रेणी के ड्रोन खरीदेंगे
इनमें 6 हजार, 12 हजार और 20 हजार फीट तक उड़ान भरने वाले तीन श्रेणी के ड्रोन खरीदे जाएंगे, जो माइनस 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकेंगे। हर ड्रोन 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तक हथियार, गोला-बारूद, राशन ले जाने में सक्षम होगा। इनमें जीपीएस, भारतीय नेविगेशन प्रणाली ‘नैविकÓ, बाधा पहचान सेंसर, डे-नाइट कैमरे लगे होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved