img-fluid

MP: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, शव को फांसी में लटका कर दिया आत्महत्या का रूप

August 07, 2026

देवास। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) जिले के कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले पत्नी की मौत को आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को जितेंद्र भील ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी सुनीता भील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा परिजनों के बयान के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया।


  • जांच में सामने आया कि पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र भील कांटाफोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर दिया है।

    Share:

  • MP के इस गांव में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

    Fri Aug 7 , 2026
    सिंगरौली: देश की तरक्की के दावों के बीच यह कहानी उस ग्रामीण भारत की हकीकत बयां करती है, जहां आज भी बुनियादी सुविधाएं और अधिकार लोगों के लिए एक सपना बने हुए हैं. मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले (Singrauli district) के बैढ़न ब्लॉक का हरैया गांव इसका जीता-जागता उदाहरण है. यहां विकास की राह में एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved