img-fluid

MP: सरपंच ने कलेक्ट्रेट परिसर में पीया कीटनाशक, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

August 07, 2026

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर (Burhanpur, Madhya Pradesh) में एक सरंपच ने कलेक्ट्रेट परिसर में कीटनाशक दवा पी ली। उस समय कलेक्टर परिसर में मौजूद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी समेत कुछ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। जो सरपंच को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहार सरपंच का अस्पताल में इलाज जारी है। बुरहानपुर जिले की खकनार जनपद पंचायत के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई ने कलेक्ट्रेट परिसर में कीटनाशक दवा पी। आरोप लगाए हैं कि उन्हें नेपानगर विधायक मंजू दादू, पंचायत सचिव, सहायक सचिव ने प्रताड़ित किया। विधायक ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा यह एक साजिश हो सकती है और मैं खुद इसकी जांच कराउंगी। सरपंच ने कीटनाशक पीने के बाद कहा कि दीनकर प्रजापति, तुकाराम पंवार और मंजू दीदी ने परेशान कर दिया, इसलिए दवा पी ली। 10 लाख का रोड दिया। बिना पूछे गिट्टी डाल दी गई।


  • कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
    सरपंच के बेटे गोपाल ने बताया कि पिता बुरहानपुर में कपड़े लेने आए थे। अचानक उन्होंने कहा कि मुझे कलेक्टर ऑफिस में काम है। मैं बाहर बैठा था। काफी देर हो गई जब वापस नहीं आए तो अंदर गया। वह परिसर में दवा पी रहे थे, मैंने हाथ से सीसी छीनी। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने कहा कि आदिवासी सरपंच को प्रताड़ित किया गया। उसने कलेक्टर परिसर में दवा पीने का काम किया। वह नाम ले रहा है। इसकी जांच होना चाहिए। अगर प्रताड़ित किया है तो एफआईआर होना चाहिए। जिला अस्पताल में सरपंच मंडलोई का उपचार जारी है गंभीर स्थिति में है।

    जिला पंचायत CEO ने जांच की कही बात
    जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक रूप से पंचायत का विवाद सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। अभी जिला अस्पताल में सरपंच का इलाज चल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाने की बात सामने नहीं आई है। उनके रिकवर होने के बाद आगे की बात सामने आएगी। वहीं विधायक ने कहा कि मैं खुद मामले की जांच कराउंगा।

    विधायक ने आरोपों को बताया निराधार
    इसे लेकर नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि आरोप निराधार है। ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनके गांव में ऐसा कोई विषय चल रहा था। कल ग्राम सभा हुई थी। कांग्रेस समर्थित सरपंच पर गांव वालों ने काफी आरोप लगाए थे। उसके परिवार वालों ने भी उसे खुद दो माह से घर से बाहर निकाला था। यह जानकारी भी पता करने पर सामने आई है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए भी ग्रामीण मांग करने वाले थे, या करने गए थे। मैं खुद इसकी जांच कराउंगी। उसे समय पूरे कांग्रेसी वहां मौजूद थे। इससे आप समझ सकते हैं।

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Aug 8 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.34, सूर्यास्त 06.56, ऋतु – वर्षा आषाढ़ कृष्ण पक्ष दशमी, शनिवार, 08 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– कामकाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved