img-fluid

आस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर इंदौर के व्यक्ति से 7.21 लाख रुपये की साइबर ठगी

August 09, 2026

इंदौर। इंदौर में सायबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है, ताजा मामले में आस्ट्रेलिया में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर इंदौर के एक व्यक्ति से 7.21 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को एक विदेशी कंपनी का मैनेजर और डायरेक्टर बताकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। और गूगल मीट के जरिए आनलाइन कान्ट्रैक्ट कराया और फिर हेल्थ इंश्योरेंस, अतिरिक्त इंश्योरेंस तथा वीजा शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा कराते रहे। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • शिकायतकर्ता के मुताबिक अज्ञात आरोपियो ने उनसे संपर्क कर खुद को ‘इंच टेक्नोलाजीज’ कंपनी का मैनेजर सुमित और डायरेक्टर माइकल बताया। आरोपि ने आस्ट्रेलिया में इंजीनियर की नौकरी का आकर्षक प्रस्ताव दिया। नौकरी के साथ वर्क वीजा दिलाने का भरोसा भी दिया गया। और विश्वास जीतने के लिए आरोपितयो  ने गूगल मीट पर आनलाइन प्रक्रिया पूरी कराई और फर्जी कान्ट्रैक्ट भी कराया। इसके बाद कभी हेल्थ इंश्योरेंस तो कभी अतिरिक्त इंश्योरेंस और वीजा शुल्क के नाम पर रकम मांगी जाने लगी। आरोपियो ने रेजरपे के पेमेंट लिंक भेजे, जिनके जरिए शिकायतकर्ता ने 5 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच कुल सात लाख 21 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। फ़िलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी वही पुलिस जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुवा हे उसे फ्रीज़ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Share:

  • बारामती में फिर प्लेन क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Sun Aug 9 , 2026
    बारामती। पुणे के पास बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसे का मामला सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान यह विमान एयरपोर्ट परिसर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved