
इंदौर। इंदौर में बदलते एंटरटेनमेंट और सोशल कल्चर के बीच शहर में एक नए लाउंज “Arcane Fairies” का शुभारंभ रविवार को अभिनेत्री Sehrish Ali की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में अभिनेत्री सेहरीश अली ने लाउंज का लॉन्च किया। इस अवसर पर सेलिब्रिटी DJ Odin भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों सेलिब्रिटीज के साथ मीडिया एवं शहर के अन्य आमंत्रित अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। लॉन्च के अवसर पर मौजूद अभिनेत्री Sehrish Ali ने कहा, “इंदौर हमेशा से अपने खान-पान, संस्कृति और लोगों की ऊर्जा के लिए जाना जाता है। Arcane Fairies जैसे नए कॉन्सेप्ट को देखकर अच्छा लगा। यहां का माहौल और पूरा सेटअप काफी आकर्षक है। मुझे खुशी है कि इस नए सफर की शुरुआत का हिस्सा बनने का अवसर मिला।”
Sehrish Ali भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद टेलीविजन का रुख किया और दिया और बाती हम , गुड्डन तुमसे न हो पायेगा , अपना टाइम भी आएगा सहित कई चर्चित धारावाहिकों में काम किया है।
म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस
Arcane Fairies को ऐसे लाउंज के रूप में विकसित किया गया है, जहां म्यूजिक, लाइव परफॉर्मेंस और फूड को एक साथ अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान भी संगीत और मनोरंजन का माहौल देखने को मिला।
ओनर समायरा वेद और राधिका नीमा ने बताया की इंदौर के बदलते एंटरटेनमेंट कल्चर के साथ कदम पिछले कुछ वर्षों में इंदौर में कैफे, लाउंज, लाइव म्यूजिक और सोशल एंटरटेनमेंट स्पेसेज की संस्कृति तेजी से विकसित हुई है। इसी बदलते माहौल के बीच Arcane Fairies का शुभारंभ शहर के एंटरटेनमेंट सर्किट में एक और नए विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। यहां लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक और cuisine को एक साथ प्रस्तुत करने पर विशेष फोकस रखा गया है।
संचालक दीपेश नीमा ने कहा, “हमारा प्रयास सिर्फ एक नया लाउंज शुरू करना नहीं, बल्कि ऐसा स्पेस तैयार करना है जहां लोग अपने पुरे परिवार के साथ अच्छे म्यूजिक, बेहतर माहौल और शानदार फूड के साथ अपना समय यादगार बना सकें। इंदौर के लोगों की पसंद और शहर के बदलते एंटरटेनमेंट कल्चर को ध्यान में रखते हुए Arcane Fairies की शुरुआत की गई है।” उद्घाटन समारोह के दौरान सेलिब्रिटी गेस्ट्स ने लाउंज के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने लाइव म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और लाउंज के माहौल का आनंद लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved