img-fluid

MP: झाड़ियों में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला

August 10, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के गोविंदपुरा इलाके में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शव की हालत बेहद खराब थी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक के गुप्तांग पर भी चोट/कटे होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।


  • मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कौन था और वह यहां तक कैसे पहुंचा। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के राज से पर्दा उठ सकेगा।

    Share:

  • उज्जैन में रजत पालकी में सवार होकर निकले भगवान चंद्रमोलेश्वर, दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    Mon Aug 10 , 2026
    उज्जैन। श्रावण माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी बड़े घूमघाम के साथ निकाली गई । बाबा महाकाल रजत पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले । इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने चांदी की पालकी में बाबा महाकाल के चन्द्रमोलेश्वर स्वरुप में दर्शन किए। यहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved