img-fluid

झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे राहुल, धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा हमला

August 11, 2026

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. विपक्ष लगातार संसद मार्च के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है. उनका कहना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने की इजाजत किसने दी, गृह मंत्री को संसद में बताना चाहिए. इस बीच पूर्व शिक्षा मंत्री और ओडिशा के संबलपुर से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पार्टी पर छात्रों को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया साथ ही झारखंड में छात्रों पर हुए पुलिस के एक्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया है.

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी के पास तथ्य नहीं है. उन्होंने कहा कि आदतन झूठ बोलने वाले नेता प्रतिपक्ष को न तो संसद में आना है और न ही जवाब सुनना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तो बस अपना झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना है.


  • पूर्व मंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह पर बेवजह बिना किसी तथ्य के झूठे आरोप लगाना राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दिखाता है. उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, मगर कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद भवन’ को बाधित कर देश और युवाओं के हितों को कुचलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा देशहित नहीं बल्कि स्वयं के हितों को पहले प्राथमिकता देने की है. उन्होंने कहा कि जब सदन में चर्चा होती है तो ये लोग बाहर हंगामा करते हैं, क्योंकि सदन में जवाब सुनने की इतनी क्षमता नहीं है.

    झारखंड में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र भी Selective है. उन्होंने कहा कि जहां अपनी सरकार हो, वहां युवाओं पर हिंसा और जहां राजनीति चमकानी हो, वहां झूठ और हंगामा. उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसे पूरे देश ने देखा है.

    बीजेपी सासंद ने कहा कि सवाल ये है कि हर मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले राहुल गांधी आज चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?. उन्होंने कहा कि देश का युवा कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुका है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं, ये राहुल गांधी और आपातकाल वाली सोच से चलने वाली कांग्रेस पार्टी को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए.

    Share:

  • Mahindra Thar भी हो जाएगी लग्जरी! इस दिन लॉन्च हो सकता है नया मॉडल

    Tue Aug 11 , 2026
    डेस्क: महिंद्रा अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल SUV Thar 3-Door को जल्द ही नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नई Thar को अपने सालाना फ्रीडम ड्राइव इवेंट में 15 अगस्त के आसपास पेश कर सकती है. पिछले साल Thar में मामूली बदलाव किए गए थे, लेकिन इस बार कंपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved