img-fluid

अचानक खुद को काटने लगा युवक, वडोदरा में रेबीज का चौंकाने वाला मामला

August 12, 2026

वडोदरा। वडोदरा के भायली इलाके से रेबीज का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हेमंत नाम के युवक को कुछ समय पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था। बताया जा रहा है कि युवक ने समय पर इलाज नहीं कराया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसमें रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे। युवक ने खुद को काटना शुरू कर दिया और आसपास मौजूद लोगों पर हमला करने की कोशिश की।


  • जब हालात बेकाबू हो गए तो लोगों ने तुरंत युवक को बांध दिया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को गोटरी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे संक्रामक रोग अस्पताल में उपचार के लिए ट्रांसफर किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है।

    इस गंभीर केस के बारे में इन्फेक्शन स्पेशलिस्ट डॉ. हितेन करेलिया ने कहा, “रेबीज़ होने के बाद मरीज़ के बचने की उम्मीद बहुत कम होती है। रेबीज़ वायरस 2 से 14 दिनों में असर करता है और सीधे मरीज़ के दिमाग पर हमला करता है। इसलिए कुत्ते के काटते ही बिना समय बर्बाद किए एंटी-रेबीज वायरस इंजेक्शन (वैक्सीन) लगवाना बहुत जरूरी है।”

    रेबीज वाले कुत्तों के लक्षणों के बारे में डॉक्टर ने आगे कहा, “अगर कोई कुत्ता एक जगह नहीं बैठता, पानी से डरता है, कुछ खाता-पीता नहीं है और उसके मुंह से लगातार लार टपकती रहती है, तो ऐसे कुत्तों से दूर रहें और अगर वह काट ले, तो तुरंत हॉस्पिटल पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।”

    Share:

  • पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा रही बीएलए, 32 सैनिकों को मारने का किया दावा

    Wed Aug 12 , 2026
    इस्लामाबाद। बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर किए गए 38 हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें 32 से ज्यादा सैन्यकर्मी और उनके सहयोगी मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। मंगलवार को जारी बयान में बीएलए प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि ये हमले 1 से 8 अगस्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved