img-fluid

‘मैं जा रही हूं दुनिया से, पति अपने घर वालों को खुश रखें’, पैर पर लिखकर महिला ने की खुदकुशी

August 12, 2026

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के उंडेरा इलाके में 31 साल की विवाहित महिला ने ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सीमा ने आत्महत्या से पहले अपने पैर पर हिंदी में लिखा, “मैं जा रही हूं दुनिया से, पति अपने घर वालों को खुश रखे, मैं सहन नहीं कर पाई।” आखिरी लाइन में मृतका ने दोबारा लिखा कि पति अपने घर वालों को खुश रखे।

बताया जा रहा है कि मई 2026 में पति सुनीर कुमार ने प्लॉट खरीदने के लिए सीमा से मायके से दो लाख रुपये लाने की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि पति, सास और ससुर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। फिर 9 अगस्त को पति ने सीमा की भाभी को फोन कर आत्महत्या की जानकारी दी।


  • मृतका की करीब आठ महीने की बेटी भी है, जो मां के बिना अकेली हो गई है। मृतका सीमा के मायके वालों ने इंसाफ की मांग की है। उधर, पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और बॉडी को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ हो जाएगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच और आगे बढ़ाई जाएगी।

    पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी मामले में दोषी होगा, उसको सजा दिलाई है। दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले अप्रैल महीने में गुजरात के दाहोद में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की थी। इस घटना में महिलाएं खुद तो बच गई थी लेकिन 5 बच्चों की मौत हो गई थी। एक घटना में कुएं में डूबने और दूसरे में जहर की वजह से बच्चों की जान गई थी।

    Share:

  • वायरस ने मचाया कहर! संक्रमण से 20 दिन में मर गए 1000 लोग

    Wed Aug 12 , 2026
    डेस्क। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला फैलने के आधिकारिक ऐलान के 3 महीने से भी कम वक्त में 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अल जजीरा ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया कि इनमें से कम से कम 1 हजार मौतें बीते 3 सप्ताह में हुई हैं, क्योंकि यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved