
नई दिल्ली। लाल किला (Red Fort) इलाके में पिछले साल 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपनी रिपोर्ट में हमले के लिए अल कायदा (Al-Qaeda) को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
यह रिपोर्ट इसलिए अहम है क्योंकि इससे पहले फरवरी में सामने आई संयुक्त राष्ट्र की पिछली रिपोर्ट में लाल किला धमाके को जैश-ए-मोहम्मद से जोडऩे वाली जानकारी का भी जिक्र हुआ था। भारत में इस मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए कर रही है। एनआईए ने मई 2026 में लाल किला इलाके में हुए कार बम धमाके के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी के मुताबिक, सभी आरोपी अल-कायदा से जुड़े अंसार गजवत-उल-हिंद के मॉड्यूल से जुड़े थे। जांच में सामने आया कि आरोपी आतंकी हमले की तैयारी कर रहे थे और एलईडी, रॉकेट आधारित विस्फोटक और ड्रोन से जुड़े प्रयोग भी किए गए थे। गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को हुए इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved