img-fluid

पुलिसकर्मी से ‘गेट आउट’ कहना पड़ा भारी, अभिजीत दीपके के खिलाफ विरोध की चेतावनी

August 14, 2026

मुंबई। पुलिसकर्मी के साथ कथित दुर्व्यवहार  (Mistreatment) को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक को कथित तौर पर ‘गेट आउट’ (‘Get Out’) कहे जाने के मामले में पुलिस बॉयज एसोसिएशन (Boys’ Association) ने नाराजगी जताई है। संगठन ने दीपके से संबंधित पुलिसकर्मी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

टीवी9 मराठी की रिपोर्ट के अनुसार, संगठन इससे पहले भी इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुका है। संगठन ने गृह विभाग से दीपके को दी गई सुरक्षा वापस लेने की मांग भी की थी। साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ संयमित व्यवहार करने की अपील की गई थी।


  • ‘गेट आउट’ कहने पर संगठन नाराज

    पुलिस बॉयज एसोसिएशन की विदर्भ अध्यक्ष आरती जंगले ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दीपके ने अनुचित व्यवहार किया और उसे ‘गेट आउट’ कहा। संगठन ने इसकी निंदा करते हुए दीपके से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

    संगठन का कहना है कि यदि दीपके ने माफी नहीं मांगी तो महाराष्ट्र में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    सुरक्षा को लेकर हुआ था विवाद

    मामला दीपके के आवास पर सुरक्षा में तैनात एक उपनिरीक्षक से जुड़ा है। बीते शुक्रवार को दीपके ने आरोप लगाया था कि उनके घर पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी उनसे मिलने आने वाले लोगों को रोकते हैं और उनके साथ सख्ती से पेश आते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी को सुरक्षा ड्यूटी से हटाने की मांग की थी।

    दीपके ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके आवास पर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की कोशिश की जाती है। उनका कहना था कि धमकियां मिलने और घर पर लोगों की भीड़ जुटने के कारण उन्हें सुरक्षा दी गई है।

    सीआईडी कर्मियों को लेकर भी लगाए आरोप

    दीपके ने आरोप लगाया था कि राज्य सीआईडी के सादे कपड़ों में तैनात कर्मचारी उनके घर के आसपास घूमते हैं और बाद में ‘हिट स्प्रे’ नाम के सोशल मीडिया समूह में इसकी जानकारी साझा करते हैं।

    हालांकि, इन आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

    इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें दीपके एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से फोन पर बातचीत करते और अपने आवास पर तैनात उपनिरीक्षक से बात करते दिखाई दे रहे हैं।

    वायरल वीडियो में दीपके पुलिसकर्मी से अपने घर आने वाले लोगों को अंदर जाने देने को लेकर सवाल करते सुनाई देते हैं। वह पुलिसकर्मी से कहते हैं कि पुलिस उन्हें यह नहीं बताएगी कि उन्हें किससे मिलना है और किससे नहीं। इसके बाद वह उपनिरीक्षक को अपने आवास से बाहर जाने के लिए कहते हैं।

    वीडियो में संबंधित उपनिरीक्षक की पहचान सुरेश के तौर पर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिसकर्मी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर संगठन की मांग और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी ने मामले को तूल दे दिया है।

    Share:

  • सोनम वांगचुक की भावुक अपील-'साथियों, मुझे आपसे मदद चाहिए', 15 अगस्त पर मांगा खास तोहफा

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले देश के भविष्य और नेतृत्व को लेकर चिंता जताते हुए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें कोई उपहार देना है तो ऐसे लोगों के नाम सुझाएं, जो निस्वार्थ, चरित्रवान और सिद्धांतों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved