img-fluid

जिस प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी महिला, उसी से कराया नाबालिग बेटी का रेप

August 14, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी करतूत छुपाने और बदनामी के डर से अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया. पीड़ित बच्ची के पिता जयराम रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में काम करते हैं, जबकि गांव में उनकी पत्नी और बेटी रहते थे. 26 जून की शाम को मां ने सामान लाने के बहाने बेटी को दुकान भेज दिया और अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुला लिया. बच्ची जब दुकान से सामान लेकर अचानक घर लौटी, तो उसने अपनी मां और तसव्वुर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

पाप छुपाने के लिए कराया घिनौना काम
जब बच्ची ने कहा कि वह यह सब मुंबई में रह रहे अपने पिता को बताएगी तो मां बुरी तरह घबरा गई. पहले तो उसने बेटी को डराने-धमकाने की कोशिश की. जब बच्ची नहीं मानी तो मां ने ममता को ताक पर रखते हुए अपने प्रेमी से कहा कि जो वह उसके साथ करता है, वही बेटी के साथ भी करे ताकि वह हमेशा के लिए चुप हो जाए. इसके बाद आरोपी प्रेमी तसव्वुर ने नाबालिग बच्ची को पटककर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घिनौने अपराध में मां ने पूरी तरह से अपने प्रेमी का साथ दिया.


  • पिता की शिकायत पर कोर्ट का हस्तक्षेप
    मामले की जानकारी जब बच्ची के पिता को हुई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित पिता ने न्याय के लिए कानूनी रास्ता अपनाया और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

    पुलिस ने शुरू की जांच
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है.

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Aug 15 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.34, सूर्यास्त 06.56, ऋतु – वर्षा श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया, शनिवार, 15 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– व्यवसायिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved