img-fluid

‘मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी’, विधायक के तौर पर शपथ लेने के बाद बोले प्रशांत किशोर

August 17, 2026

पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में बांकीपुर के विधायक के तौर पर शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस सदन के सदस्य श्री बाबू, अनुग्रह नारायण जी, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी, नीतीश कुमार जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।


  • उन्होंने कहा कि समाज और राज्य के विकास के लिए अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष समर्पित करने वाले सैकड़ों विधायकों के दिखाए मार्ग पर काम करना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी भी है। प्रशांत किशोर ने कहा-” जिस सदन में सैकड़ों लोगों ने समाज के लिए और इस राज्य की बेहतरी के लिए अपने जीवन के बहुमूल्य साल लगाया है, उनसे प्रेरणा लेकर बिहार के समाज में बेहतरी के लिए आगे काम कर सकूं।”

    प्रशांत किशोर ने तीन अगस्त को बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुनावी राजनीति में ऐतिहासिक शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 से इस सीट पर काबिज बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 मतों के अंतर से हराया था। नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले थे। यह उपचुनाव भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली करने के कारण कराया गया था।

    Share:

  • नितिन नवीन की नई टीम का हुआ ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को भी मिला बड़ा पद

    Mon Aug 17 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई टीम मिल गई है। सोमवार को भाजपा ने अनेक नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। नितिन नवीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved