img-fluid

केन्द्र के समान डीए और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

August 18, 2026

  • राज्य कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, ई-अटेंडेंस सहित 30 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने की माँग

उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की उज्जैन जिला इकाई ने शासकीय कर्मचारियों की केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने और पुरानी पेंशन लागू करने सहित 30 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा।



  • कर्मचारी संघ ने अपने 30 सूत्रीय ज्ञापन में मुख्य रूप से केंद्र के समान महंगाई भत्ता (डीए), पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के आदेश शीघ्र जारी करने, विभिन्न संवर्गों की विसंगतियों को दूर करने और ई-अटेंडेंस की विसंगति सुधारने की मांग की है। राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला सचिव राम सिंह बनिहार, बीएमएस के जिला अध्यक्ष मनीष कारपेंटर, महामंत्री किशन सिंह शेखावत, विभाग प्रमुख सतीश शर्मा और संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांड्या की मौजूदगी में दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक मालवीय, राजाराम कच्छावा, कैलाश बारोड, सह सचिव नवीन पांडे, हिमांशु पंवार, हिमांशु नागर, अभिलेख त्रिपाठी, अंकुश गुप्ता, विजय परिहार, बजरंग सिंह तोमर, प्रवक्ता दिलीप मेहता, तहसील अध्यक्ष राधेश्याम सिसोदिया, राजीव सिंह सेंगर, अनोखी लाल प्रजापत, अमृतलाल मेढ़ा, उदयभान सिंह यादव, राधा मोहन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, ललित मालवीय, अग्रिम चौगढ़, समीर सिंह, नेत्र सहायक अशोक शर्मा, डीएस सतनामी, श्री बाथम और दिनेश मारू उपस्थित रहे।

    Share:

  • जनगणना से पहले कराई जाए NRC... अमित शाह से मिले मणिपुर के Ex CM बीरेन सिंह

    Tue Aug 18 , 2026
    डेस्क: लंबे समय से अशांत चल रहे मणिपुर में हालात अभी भी नाजुक बने हुए हैं. इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज मंगलवार को बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में जारी आर्थिक नाकेबंदी, जरूरी चीजों की सप्लाई में रुकावट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved