
जबलपुर। कांग्रेस के साथी कमल राय के नेतृत्व में संपूर्ण भारत यात्रा भाजपा हटाओ, देश बचाओ एवं सत्ता परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 18 अगस्त से हुआ। यह यात्रा देशभर में जनसंपर्क करते हुए वर्ष 2029 तक जारी रहेगी।
यात्रा का उद्देश्य राम मंदिर के चंदाचोरों के चरित्र को उजागर करना, देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों में आम नागरिकों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं तथा सामाजिक संगठनों से संवाद स्थापित कर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर जनमत तैयार करना और लोकतांत्रिक एवं जनहितकारी सत्ता परिवर्तन के लिए जनजागरण करना है। कांग्रेस नगराध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा है कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ – सत्ता परिवर्तन लाओ के संकल्प के साथ प्रारंभ होने वाली यह यात्रा वर्ष 2029 तक देश के विभिन्न हिस्सों में जनसंवाद एवं जनजागरण का संदेश लेकर पहुंचेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश यादव, सौरभ नाटी शर्मा, अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, रितेश गुप्ता, आरिफ बेग, मनोज नामदेव, रुक्मिणी गोठिया, प्रवेंद्र चौहान, रिजवान अली कोटी, रंजीत ठाकुर, राजेश पटेल, विक्रम ठाकुर, असलम खान, रितेश नोटनानी, भरत पटेल, ऋषि पटेल, श्याम सोलंकी, अनिल गुप्ता, पूनम सोनकर आदि उपस्थित रहे।