
नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार बुध ग्रह (Mercury Planet) 22 अगस्त 2026 को शाम 7:24 बजे कर्क राशि (Cancer zodiac sign) से निकलकर सिंह राशि (Leo) में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि सूर्य की राशि है। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, धन और शिक्षा के लिहाज से शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि के पांचवें भाव में होगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनेंगे। नई ट्रेनिंग या कुछ नया सीखने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। AI और नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वालों को फायदा मिलेगा। धन लाभ के भी योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी।
उपाय: बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और बेसन के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटें।
वृषभ राशि
बुध चौथे भाव में गोचर करेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले परिवार की सहमति से लेना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर में मेहनत का फल मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
उपाय: बुधवार को गाय को चारा खिलाएं।
मिथुन राशि
बुध तीसरे भाव में रहेंगे। कार्यक्षमता और सक्रियता बढ़ेगी। मार्केटिंग, टीचिंग, लॉ और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी और रुके काम पूरे होंगे। व्यापार में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है।
उपाय: बुधवार को पक्षियों को दाना खिलाएं।
कर्क राशि
बुध दूसरे भाव में गोचर करेंगे। सम्मान बढ़ेगा और धन कमाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी।
सिंह राशि
बुध सिंह राशि में ही प्रवेश करेंगे। इस दौरान एनालिटिकल क्षमता बढ़ेगी और काम को बेहतर तरीके से करने में सफलता मिलेगी। समाज में स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: बुधवार को भगवान गणेश के मंदिर में धूप की माला चढ़ाएं।
कन्या राशि
बुध बारहवें भाव में रहेंगे। जन्मस्थान से दूर नौकरी करने वालों को सफलता मिल सकती है। विदेश में काम, बिजनेस या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विदेश यात्रा और वीजा से जुड़े प्रयासों में सफलता के योग हैं। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। AI और टेक्नोलॉजी सीखकर आय बढ़ाने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि
बुध ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। टीचिंग, वकालत, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं और गरीबों में प्रसाद बांटें।
वृश्चिक राशि
बुध दसवें भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापारियों की स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत बढ़ाने पर सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को धूप की माला चढ़ाएं।
धनु राशि
बुध नवम भाव में रहेंगे। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ के अवसर बन सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोग नए सिरे से नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं। कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी।
उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाकर 11 गरीबों को प्रसाद बांटें।
मकर राशि
बुध आठवें भाव में गोचर करेंगे। MPhil, PhD और रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। विदेश में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैसले लें। रिश्तों के मामले में समय संवेदनशील रहेगा।
उपाय: भगवान गणेश को हरे फल का भोग लगाएं और 11 गरीबों को प्रसाद बांटें।
कुंभ राशि
बुध सातवें भाव में रहेंगे। नौकरी और कारोबार में धैर्य से काम करना होगा। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें। जीवनसाथी के साथ भी वैचारिक मतभेद बढ़ने न दें। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। मेहनत करने पर सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। रुके काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय: बुधवार को गाय को चारा खिलाएं।
मीन राशि
बुध छठे भाव में गोचर करेंगे। आय बढ़ने और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। हालांकि बिना जरूरत लोन लेने से बचें और विवादों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से मतभेद न बढ़ने दें। कारोबारियों को भी पार्टनर्स और व्यापार से जुड़े लोगों के साथ विवाद से बचना चाहिए। सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा।
उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूब की माला चढ़ाएं, बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं और 11 गरीबों को प्रसाद बांटें।
नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। ग्रह-गोचर के प्रभावों को लेकर अलग-अलग ज्योतिषीय मत हो सकते हैं। इसे निश्चित भविष्यवाणी के तौर पर न लें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved