
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में देवगुरु बृहस्पति (Devaguru Brihaspati) को ज्ञान, समृद्धि, वृद्धि और सौभाग्य का कारक माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु (Jupiter) ने अश्लेषा नक्षत्र (Ashlesha Nakshatra) में प्रवेश किया है। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जिन्हें बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है। गुरु के बुध के नक्षत्र में प्रवेश से परिवर्तन योग का निर्माण माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका असर व्यापार, नौकरी, बौद्धिक क्षमता और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय शुभ रह सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का यह परिवर्तन लाभकारी हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता, पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलने के योग हैं। कारोबारियों को नए सौदे और अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश आपके लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। लंबे समय से अटकी योजनाओं में गति आ सकती है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नया मकान, वाहन या जमीन खरीदने के योग बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और मांगलिक कार्यों के अवसर भी बन सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। ऐसे में गुरु का यह परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभकारी माना जा रहा है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ फल बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय
विष्णु सहस्रनाम का पाठ: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
केसर या हल्दी का तिलक: प्रतिदिन माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाने की सलाह दी जाती है।
दान-पुण्य: गुरुवार को जरूरतमंदों को चने की दाल, पीले वस्त्र या हल्दी का दान करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved