img-fluid

बुजुर्ग से शादी करने से किया इनकार, युवती के साथ कर डाली हैवानियत

August 20, 2026

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक युवती के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर युवती के प्राइवेट पार्ट में सोते समय खौलता पानी डालकर उसको जला दिया, जिससे वो 50 फीसदी जल गई. सीना और हाथ बुरी तरह झुलस गए. इतना ही नहीं उसे इलाज के लिए बाहर तक नहीं जाने दिया गया और कमरे में ताला लगा दिया.युवती का फोन रख लिया गया.

इस बात की भनक जब पड़ोस की एक युवती को लगी तो उसने पीड़िता के मौसा को जानकारी दी. वो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. घायल युवती का नाम प्रीति है. प्रीति 23 साल की है. वो बिहार के टिक्का टोला शहापुर की रहने वाली है. घायल अवस्था में पहले प्रीति को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रीति का दावा है कि उसके सौतेले माता-पिता उसकी शादी एक बुजुर्ग से करवा रहे थे, जिसका उसने विरोध किया तो उसे जला दिया गया. उसका 3 लाख रुपये में सौदा किया गया था. जब बार-बार उसने विवाह से इनकार किया तो उसके प्राइवेट पार्ट्स पर खौलता पानी डाल दिया.


  • युवती के मौसा ने बताया कि करीब दो साल पहले फरीदाबाद के कुरेशीपुर के रहने वाले रोहित से उसका विवाह हुआ था. प्रीति का रोहित बात-बात पर झगड़ा करते थे. करीब दो महीने पहले वो पति से अलग हो गई, जिसके बाद वो धर्मेंद्र और ललिता के संपर्क में आई, जो उसके पड़ोसी हैं. प्रीति के मौसा ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र और ललिता ने उनको प्रीति को बेटी की तरह रखने और शादी के बाद विदा करने का यकीन दिलाया.

    प्रीति के मौसा ने यहां तक आरोप लगया कि धर्मेंद्र और ललिता ने उसे और उसके पति को अलग करने में भूमीका निभाई. प्रीति को दो माह साथ में रहने के बाद ये मालूम चला कि धर्मेंद्र और ललिता 65 साल के बुजुर्ग से उसकी शादी करवा रहे हैं. इसके लिए 3 लाख रुपए में सौदा तय किया गया था. इसी का विरोध करने पर 16 अगस्त को तड़के करीब 4 बजे सोते समय धर्मेंद्र और ललिता ने उसके ऊपर खौलता पानी डाल दिया. उसके प्राइवेट पार्ट, सीना और आधा शरीर झुलस गया.

    प्रीति ने आरोप लगाया कि उसको घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया. कमरे में ताला मारकर फोन भी रख लिया गया. प्रीति के साथ गलत होने की जानकारी उसकी पड़ोस में रहने वाली ननद को हुई. उसने प्रीति के मौस को बताया. मौसा 18 अगस्त की शाम कुरेशीपुर पहुंचे, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया. फिर वो 19 अगस्त को पुलिस लेकर पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर प्रीति को अस्पताल ले जाया गया.

    प्रीति के परिवार वालों के अनुसार, वो फिलहाल सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. वहीं पुलिस ने फिलहाल 3 लाख रुपए में शादी के लिए सौदा तय होने के आरोपों की पुष्टि नहीं की है. पुलिस के अनुसार, प्रीति का बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी.

    Share:

  • गाड़ी टूट जाएगी, पैसे नहीं हैं बेटा, THAR के बोनट पर चढ़े समर्थक तो BJP सांसद ने जोड़ लिए हाथ

    Thu Aug 20 , 2026
    अकबरपुर। उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तिरंगा यात्रा के दौरान समर्थकों के जोश का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस वक्त अचानक चर्चा में आ गया, जब कुछ युवक सांसद भोले सिंह की खुली THAR के बोनट पर चढ़ गए। समर्थकों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved