img-fluid

MP में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल! भोपाल पहुंचे हजारों अभ्यर्थी

August 22, 2026

भोपाल। भोपाल (Bhopal) का नीलम पार्क एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे शिक्षक भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मांगों की अनदेखी से नाराज अभ्यर्थी नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डट गए हैं, वहीं एक चयनित अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठ गया है।


  • मांगों को लेकर नारेबाजी
    पदवृद्धि की मांग: चयनित अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि शिक्षक भर्ती 2025 में वर्ग-2 के लिए 25,000 और वर्ग-3 के लिए 3,000 पदों की वृद्धि की जाए। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। एक अभ्यर्थी के भूख हड़ताल पर बैठते ही प्रदर्शन स्थल पर तनाव और गर्माहट बढ़ गई है। अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी पदवृद्धि की मांग पूरी नहीं होती, वे भोपाल से खाली हाथ वापस नहीं लौटेंगे।

    Share:

  • सरकार टकराव का रास्ता छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करे - पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा

    Sat Aug 22 , 2026
    सिरसा । पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा (Former Union Minister Kumari Sailja) ने कहा कि सरकार टकराव का रास्ता छोड़ (Government should abandon the path of Confrontation) कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करे (Resolve Employees’ Legitimate Demands) । पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और शहरों में बिगड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved