img-fluid

लुधियाना में नगर निगम हाउस की मीटिंग के दौरान हंगामा, बीजेपी-AAP पार्षदों के बीच हाथापाई

August 25, 2026

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के दो सदस्यों के चुनाव को लेकर गुरुनानक देव भवन में मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में हुई बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी शर्मा और भाजपा पार्षद गौरवजीत गोरा के बीच हाथापाई हो गई। अन्य पार्षदों और पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इससे पहले भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत भोला से चुनाव को लेकर बहस हो रही थी, जिसके बाद अश्वनी शर्मा विवाद में पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्षद आज ही चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहे, जबकि मेयर ने 29 अगस्त को मतदान कराने की बात कही। विपक्ष का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार मौजूद नहीं होने के कारण चुनाव टाला जा रहा है। निगम सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने शाम 5 बजे तक नामांकन फॉर्म लिए कह दिया है और नियम के अनुसार तीन दिन बाद मतदान होगा।


  • मेयर ने स्पष्ट किया कि चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि भाजपा पार्षद हाथ खड़े करवाकर मतदान कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी पार्षदों ने कहा कि हम हाथ उठाकर वोट करेंगे। हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने कहा कि हाई कोर्ट ने F&CC के नए सदस्यों का चुनाव 25 अगस्त यानी आज ही कराने को कहा है, इसलिए सदस्यों के लिए वोटिंग आज ही होनी चाहिए। इस बीच, कॉरपोरेशन कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने कहा है कि मेयर इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। हंगामे के बाद हाउस की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

    बताया जा रहा है कि बीजेपी पार्षद सदस्यों के चुनाव को लेकर विधायक दलजीत भोला से बहस कर रहे थे। इससे नाराज होकर पार्षद अश्विनी शर्मा, जो विधायक भोला के पीए (PA) थे, वहां लड़ने पहुंच गए। इसके बाद दोनों पार्टी के पार्षदों के बीच बहस हो गई। बता दें कि लुधियाना नगर निगम में AAP के 48 पार्षद हैं, कांग्रेस के 26, बीजेपी के 19 और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के दो पार्षद हैं।

    Share:

  • 'दो हफ़्ते में सरेंडर करें', रेप केस में सज़ा पाए तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

    Tue Aug 25 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ‘तहलका’ के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल की उस अर्ज़ी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में अपनी सज़ा और 10 साल की जेल की सज़ा के खिलाफ अपील पर सुनवाई होने तक सरेंडर करने से छूट मांगी थी। कोर्ट ने उन्हें दो हफ़्ते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved