img-fluid

उज्जैन के महाकाल मंदिर में हंगामा, कांवड़िए, श्रद्धालु और सुरक्षा गार्डो में मारपीट, गर्भगह के सामने जमकर चले लात-घूंसे

August 26, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में मारपीट से बवाल मच गया। गर्भगह के सामने नंदी और कार्तिक मंडपम में कांवड़िए, श्रद्धालु और सुरक्षा गार्डो में जमकर लात-घूंसे चल गए। मंदिर समिति ने बताया कि कुछ आसामजिक तत्वों ने कार्तिक मंडपम के बेरीकेड्स फांदकर नंदी मंडपम में प्रवेश करने की कोशिश की। हंगामा होने पर दर्शन व्यवस्था में लगे सुरक्षा कार्मियों से मारपीट की। इस दौरान कुछ गार्ड चोटिल हो गए।

मंदिर समिति ने कार्रवाई की कही बात
मंदिर समिति ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर महाकालेश्वर मंदिर में आए कुछ उपद्रवी और असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को गंभीर रूप से प्रभावित करने की कोशिश की। उन व्यक्तियों ने नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग को तोड़ा, व्यवस्थात्मक अवरोधों को क्षतिग्रस्त किया और दान पेटियों को इधर-उधर फेंकते हुए गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट की गई, जिसमें सुरक्षाकर्मियों को गंभीर चोटें आईं हैं।


  • इस प्रकार की घटनाएं न केवल मंदिर की संपत्ति और व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाने वाली हैं, बल्कि मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने घटना को गंभीरता से लिया है। संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

    मंदिर प्रबंध समिति ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था की आड़ में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़, बैरिकेडिंग तोड़ना, मंदिर संपत्ति को क्षति पहुंचाना, सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करना या निर्धारित दर्शन व्यवस्था का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मंदिर की सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण रूप से दर्शन लाभ प्राप्त करें।

    Share:

  • MP: कलेक्ट्रेट तक पहुंची गरीबों की पुकार! 6 महीने से राशन नहीं, हाथ में सिर्फ पर्ची; त्यौहार पर बहनों की गुहार

    Wed Aug 26 , 2026
    नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सरकारी सिस्टम की एक बड़ी और गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां गरीबों को पिछले 6 महीनों से राशन नहीं मिला है। पूरा मामला गोटेगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ‘कुसमी सागोरिया’ का है। यहां के ग्रामीण दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। हैरानी की बात यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved