img-fluid

नेपाल जलप्रलय : तमिलनाडु के 37 तो बंगाल के 32… जानें किस राज्य के कितने भारतीय लापता…

August 27, 2026

 

नई दिल्ली. नेपाल (Nepal) में मंगलवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड (severe flash floods) की वजह से 130 से ज्यादा भारतीय (Indians) अब भी लापता हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई श्रद्धालु भी शामिल हैं. सैकड़ों लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं.

नेपाल के बीच के हिस्सों में आई इस बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और कई इलाकों का संपर्क बाकी दुनिया से कट गया है. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ-साथ तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

सामने आई जानकारी के मुताबिक, कम से कम 59 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्री थे. संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की वजह से इन लोगों के बारे में सही जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है.


  • तमिलनाडु से गए 57 पर्यटकों में से 37 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है जबकि 20 लोगों से संपर्क हो चुका है. ये सभी हिमालय के एक मंदिर की तरफ जा रहे थे. कोयंबटूर की ईशा फाउंडेशन ने बताया कि उसके 77 सदस्य एक इमिग्रेशन सेंटर पर मौजूद थे और उनका कोई अता-पता नहीं है, हालांकि संस्था के मुताबिक 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं. नेपाल सरकार ने भी बताया कि उस इमिग्रेशन दफ्तर का पूरा स्टाफ भी संपर्क से बाहर है.

    कोलकाता से गए 32 लोगों का एक ग्रुप भी लापता है. यह दल 21 अगस्त को रवाना हुआ था और अगले दिन नेपाल पहुंचा था. बुधवार सुबह जब यह टीम रसुवागढ़ी में तिब्बत जाने के लिए इमिग्रेशन दफ्तर में मौजूद थी, तभी बाढ़ आ गई. तब से किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए हेल्पलाइन जारी की है.

    किसान नेता राकेश टिकैत भी अपने साथियों के साथ नेपाल के पोखरा में फंस गए थे. उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग से लौटना संभव नहीं होने की वजह से वे अब फ्लाइट के जरिए काठमांडू और वहां से दिल्ली लौटेंगे और अपने वाहन वहीं छोड़ देंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया है.

    महाराष्ट्र के सात पर्यटक भी फंसे हुए थे जिनमें से मुंबई और पुणे के चार लोगों से संपर्क हो चुका है, बाकी तीन से संपर्क करने की कोशिश जारी है. राज्य सरकार ने मंत्रालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया है.

    केरलम के 36 पर्यटकों का दल सुरक्षित बताया गया है और प्रभावित इलाकों से दूर है. राज्य ने नोर्का-रूट्स के जरिए हेल्पडेस्क शुरू किया है. सिक्किम, ओडिशा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए लोगों से मदद के लिए संपर्क करने की अपील की है.

    Share:

  • MP: शक्कर की कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का अजीब तर्क... बोले- खूब महंगी होनी चाहिए चीनी

    Thu Aug 27 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक सीनियर मंत्री (Senior Minister) ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की चिंता को खारिज करते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने तर्क दिया कि चीनी ‘बहुत महंगी’ (Sugar ‘Very Expensive’) होनी चाहिए और जोर देकर कहा कि 40 साल से ज्यादा उम्र के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved