img-fluid

ओणम पर केरल में बही ‘शराब की नदियां’! 8 दिन में गटकी 770 करोड़ की शराब

August 27, 2026

डेस्क: केरल में ओणम त्यौहार का रंग पूरे शबाब पर है, और इस दौरान राज्य में शराब की बिक्री ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. राज्य की नोडल शराब वितरण संस्था केरल स्टेट बेवेरजेस कॉर्पोरेशन (Bevco) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ओणम उत्सव के शुरुआती 8 दिनों (18 अगस्त से 25 आगस्त 2026) में कुल ₹771.29 करोड़ की शराब बिकी है. यह आंकड़ा पिछले साल (2025) की इसी 8-दिवसीय अवधि में हुई ₹694.96 करोड़ की बिक्री की तुलना में लगभग ₹76.33 करोड़ अधिक है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शराब की बिक्री को लेकर केरल से किस तरह का आंकड़ा सामने आया है.

केरल में 10 दिन के ओणम सीजन के पहले आठ दिनों में शराब की बिक्री 770 करोड़ रुपए को पार कर गई, जिससे सरकारी बेवको पिछले साल की त्योहारी बिक्री को पीछे छोड़ने की राह पर है. एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि 18 अगस्त से 25 अगस्त के बीच राज्य भर में केरल स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन (बेवको) के आउटलेट्स से Rs 771.29 करोड़ की शराब बेची गई. यह आंकड़ा पिछले साल के ओणम सीजन के इसी आठ दिनों के दौरान Rs 694.96 करोड़ से ज्यादा था.


  • थिरुवोनम से एक दिन पहले उतरदम पर बिक्री खास तौर पर अच्छी रही, जब बेवको आउटलेट्स से 126.31 करोड़ रुपए की शराब बेची गई थी. हालांकि, यह पिछले साल इसी दिन दर्ज Rs 137.64 करोड़ से कम था. एक दिन की कम बिक्री के बावजूद, अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल ओणम की कुल बिक्री पिछले साल के आंकड़े को पार कर जाएगी. बेवको ने 2025 के ओणम सीजन के दौरान शराब की बिक्री में 826.38 करोड़ रुपए दर्ज किए.

    राज्य भर के आउटलेट्स में भारी भीड़ देखने को मिली, जिनमें कुछ विशिष्ट आउटलेट्स ने रिकॉर्ड कमाई की. उत्थराडम के दिन करुनागपल्ली आउटलेट ने सर्वाधिक 1.15 करोड़ रुपए का व्यापार दर्ज किया. जबकि दूसरे स्थान पर रहे इस आउटलेट से 1.06 करोड़ रुपए की सेल हुई. तिरुवनंतपुरम, कसारगोड और अलप्पुझा के आउटलेट्स ने भी 90 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच की डेल सेल दर्ज की.

    बेवको केरल सरकार की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली कंपनी है जो राज्य में शराब खरीदने और बेचने या बांटती है. इसके पोर्टफोलियो में भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL), बीयर, वाइन, विदेश में बनी विदेशी शराब (FMFL), और विदेश में बनी वाइन (FMW) शामिल हैं. 10 दिन के ओणम सीजन के दो दिन अभी बाकी हैं, अधिकारियों को उम्मीद है कि बिक्री पिछले साल के 826.38 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगी.

    Share:

  • रहें सावधान! लैपटॉप पहुंचाने के लिए बुक किया राइडर, सामान लेकर फरार

    Thu Aug 27 , 2026
    डेस्क: ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए महंगा सामान भेजना अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है. लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट जैसी कीमती चीजें डिलीवरी राइडर के जरिए भेजने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है. ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी पंकज ठाकुर के साथ सामने आया है. उन्होंने 17 अगस्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved