img-fluid

MP: पंचायत सचिव का मोबाइल बंद मिलने पर भड़कीं विधायक, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर दिखाई सख्ती

August 27, 2026

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की खंडवा विधायक (Khandwa MLA) ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्ती दिखाई है। ग्राम पंचायत सचिव का मोबाइल बंद मिलने पर वह भड़क उठीं। विधायक ने कहा कि हमारा मोबाइल 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है। वहीं उन्होंने बाउंड्रीवाल की जांच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।

दरअसल, खंडवा विधायक कंचन तनवे (Khandwa MLA Kanchan Tanve) ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर पीपलकोटा में निरीक्षण किया। करीब एक माह पहले भूमिपूजन के बावजूद सीसी रोड का काम शुरू नहीं होने पर उन्होंने अधिकारी को जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर की बाउंड्रीवाल रिकॉर्ड में पूर्ण दर्शाई गई, लेकिन मौके पर अधूरी मिली। गुणवत्ता पर भी विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।


  • ग्राम पंचायत सचिव का मोबाइल बंद मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारा मोबाइल 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है। उन्होंने सचिव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

    Share:

  • MP: हिंदू समाज के आह्वान पर आधी रात को जुटे हजारों लोग, अनंत चतुर्दशी पर सामूहिक रूप से निकलेगा चल समारोह

    Thu Aug 27 , 2026
    रतलाम। शहर में हिंदू समाज (Hindu society) द्वारा मात्र ढाई घंटे पहले किए गए आह्वान पर आधी रात 12 बजे त्रिवेणी मुक्तिधाम के बाहर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस आपात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले धार्मिक चल समारोह अलग-अलग निकलने के बजाय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved