img-fluid

होर्मुज से यमन तक महाजंग: अमेरिका ने रोके 86 जहाज, हूतियों ने दागीं 10 मिसाइलें

September 03, 2026

नई दिल्ली. होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में अमेरिका (US) की नाकेबंदी (Blockade) के बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने बताया है कि अमेरिकी नौसेना ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को सख्ती से लागू कर रही है. 2 सितंबर तक अमेरिकी सेना ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 86 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला, 3 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों पर सवार होकर जांच की.

इसी बीच यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं. यमनी सरकार की सेना के मुताबिक, इन मिसाइलों को पश्चिमी यमन के इलाकों की ओर लॉन्च किया गया. मिसाइलों को ताइज प्रांत के मोखा शहर और होदेइदाह प्रांत के अल-खोखा जिले को निशाना बनाकर दागा गया.


  • यमनी सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर मिसाइलें मोखा की ओर दागी गईं. मोखा शहर पर हाल के हफ्तों में हूती विद्रोहियों की ओर से ड्रोन हमले भी किए जाते रहे हैं. ताजा मिसाइल हमले ऐसे समय हुए हैं, जब यमन में हूती और सरकारी बलों के बीच जमीनी लड़ाई भी तेज हुई है.

    यमनी सूत्रों ने बताया कि हूती लड़ाकों ने ताइज में अल-कदहा-अल-बराह इलाके के रास्ते जमीनी हमला भी किया. सरकारी बलों ने इस हमले का मुकाबला किया और हूती लड़ाकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.

    इस बीच होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की कार्रवाई जारी है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी नौसेना कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर नजर रखते हुए नाकेबंदी लागू कर रही है. 2 सितंबर तक 86 जहाजों का रास्ता बदला जाना, 3 जहाजों को निष्क्रिय करना और 2 जहाजों पर सवार होकर जांच करना इसी कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है.

    यमन में हूती विद्रोहियों के ताजा मिसाइल और जमीनी हमले तथा होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी के बीच पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता दिखाई दे रहा है.

    Share:

  • RGPV को 3 हिस्सों में बांटेगी MP सरकार, राजीव गांधी का नाम हटाने पर भड़की कांग्रेस

    Thu Sep 3 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने राज्य की एकमात्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी, ‘राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ (Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya- RGPV) को अब तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटने का ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक में इस पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के नए प्लान के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved